ED; राजस्थान में 200 करोड़ की शाही शादी में रायपुर ईडी का छापा, फेरे लेकर भागा दूल्हा, 3 गिरफ्तार…

0 महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुडे मामले में कार्यवाही

जयपुर, महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में रायपुर की ईडी टीम ने राजस्थान में बड़ी कार्रवाई की है. कल बुधवार को जयपुर के कूकस स्थित फाइव स्टार होटल फेयर माउंट में हुई एक भव्य शादी समारोह में ईडी की टीम ने छापेमारी की है. इस शादी में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे थे और दुबई से लेकर भिलाई-रायपुर तक के 250 से ज्यादा मेहमान पहुंचे थे. ईडी ने वहां 3 मेहमानों को गिरफ्तार किया है, जबकि दूल्हा वहां से फरार हो गया. दुल्हन से भी पूछताछ की गई है।

जानकारी के अनुसार, जयपुर में सौरभ अहूजा की शाही शादी थी. सौरभ और उसका साथी हनी अहूजा पहले भोपाल में मामूली हालात में रहते थे. लेकिन महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़ने के बाद दोनों ने दुबई में कारोबार संभालना शुरू किया. किराए के मकान में रहने वाला सौरभ मंगलवार को शाही ढंग से 200 करोड़ खर्च कर शादी कर रहा था. इस दौरान ईडी ने दबिश दी. सौरभ को भनक लगते ही उसने हड़बड़ी में 7 फेरे लिए और वहां से फरार हो गया.

सूत्रों के मुताबिक, महादेव बेटिंग नेटवर्क से जुड़े कई लोग समारोह में शामिल थे. ईडी को पहले ही सूचना मिल गई थी कि इस शादी में महादेव सट्टा ऐप से जुड़े लोग शामिल होंने आए हैं. इनपुट मिलने पर छत्तीसगढ़ की रायपुर ईडी यूनिट ने होटल में दबिश दी और अलग-अलग कमरों में ठहरे संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी. कार्रवाई के दौरान कई डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए गए हैं.

दुल्हन से भी हुई पूछताछ

बताया गया है कि दुल्हे के फरार होने के बाद ईडी ने दुल्हन से भी पूछताछ की है. जानकारी के अनुसार ईडी को महादेव सट्टा की जांच के दौरान मनी लॉन्डरिंग में कारोबारी सौरभ आहूजा का लिंक मिला. सट्टेबाजी में गिरफ्तार आरोपियों से सौरभ का लेन-देन था. उसे हवाला के माध्यम से मोटी रकम मिली.

महादेव सट्टा ऐप के मास्टर माइंड से है कनेक्शन

सूत्रों के अनुसार, सौरभ का संबंध भोपाल के ट्रेवल कारोबारी धीरज आहूजा और विशाल आहूजा से है. धीरज व विशाल दोनों को ईडी ने आरोपी बनाया है. दोनों भाइयों का कनेक्शन दुबई म बैठे महादेव सट्टा के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल से है. इन्होंने सौरभ की शादी में जाने वालों की दुबई की टिकट व होटल में रहने की व्यवस्था की थी. हवाला के माध्यम से इन्हें पेमेंट हुआ था. सट्टेबाजी मामले में ईडी ने 16 अप्रैल को जयपुर में ड्राई फ्रूट व्यापारी भरत दधीच के ठिकानों पर छापा मारा था. उनके सोडाला स्थित एपल रेजीडेंसी में जांच की गई. महादेव सट्टा मामले में ईडी ने एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, सिपाही भीम सिंह यादव, अर्जुन, कारोबारी सतीश चंद्राकार, अनिल दम्मानी, सुनील दम्मनी, असीम दास, अमित अग्रवाल समेत 18 लोगों के गिरफ्तार किया है. जबकि प्रमोटर सौरभ चंद्राकार, रवि उप्पल, शुभम सोनी और अतुल अग्रवाल समेत 13 के खिलाफ फरारी में परिवाद पेश किया है.

महंगी शादी से चर्चा में आया था महादेव एप

महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने फरवरी 2023 में दुबई में 200 करोड़ से ज्यादा खर्च कर शाही शादी की थी. उस समय रायपुर और भिलाई के कई बड़े कारोबारी, नौकरशाह और सट्टा एप से जुड़े लोग प्राइवेट जेट से समारोह में पहुंचे थे. डेकोरेशन से लेकर पेमेंट तक का सारा लेन-देन हवाला के जरिए किया गया था.छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी सौरभ चंद्राकर ने 2019 में दुबई जाकर महादेव बुक एप की शुरुआत की. पहले जूस की दुकान चलाने वाला यह व्यक्ति देखते ही देखते करोड़ों की सट्टेबाजी का नेटवर्क खड़ा कर बैठा. कोरोना काल में और 2021 के बिना दर्शकों वाले आईपीएल सीजन में महादेव बुक की धंधेबाजी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. अब तक इस एप के करीब 99 लाख यूजर बताए जाते हैं. इसके जरिए क्रिकेट, फुटबॉल सहित तमाम खेलों पर अवैध सट्टा चलता था.

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी