POLITICS; AAP नेता विजय झा बोले-छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के बाद चहुं ओर वसूली अभियान से जनता परेशान

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस शासन से परेशान होकर नवंबर 2023 में संपन्न विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को जनहितैषी  मानकर प्रचंड बहुमत से विजयी बनाया था, लेकिन 2 वर्ष में ही भाजपा सरकार के सुशासन के नारों के बीच सरकारी वसूली अभियान से जनता चारों तरफ से परेशान हो रही है।

आम आदमी पार्टी के कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा है कि वाहनों में नए नंबर लगाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा फरमान जारी किया गया है। उसमें राज्य में 35 लाख पुराने नंबर के वाहन है। परिवहन विभाग हमेशा सरकार का दुधारू गाय रहा है तथा परिवहन विभाग के आला अफसर छत्तीसगढ़ की जनता को लूटकर विधानसभा चुनाव लड़ने के आदी हो चुके हैं। इसी कड़ी में चौक चौराहों में गाड़ियों को रोकना, जुर्माना करना, लाखों आवेदन देने के बाद भी नया नंबर प्लेट न मिलाना, राजधानी के कलेक्टर कार्यालय में बिना हेलमेट के प्रवेश न मिलाना व मुख्य द्वार पर ही कलेक्टर एसपी के नाक के नीचे चालान काटना, जनता के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

श्री झा ने कहा है इसी प्रकार दिल्ली में मोदी की गारंटी प्रधानमंत्री आवास देने के बदले झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। उसी का अनुसरण करते हुए रायपुर राजधानी में छोटे-छोटे ठेले खोमचे में व्यवसाय करने वालों या सड़कों पर अपना गुजारा करने वाले छोटे व्यापारियों को कब्जा हटना, जप्ती करना और वसूली करना निरंतर जारी है।

छत्तीसगढ़ की जनता के लिए यह शर्मनाक है कि परिवहन विभाग, नगर निगम, विद्युत मंडल, जनता से लाखों करोड़ों वसूली कर अपनी पीठ थप- थपा रहे हैं कि हम इतना करोड़ रूपया वसूली कर दिए हैं। विद्युत मंडल भी लूटने में कोई कमी नहीं कर रहा है। सरप्लस बिजली होने के बाद भी बिजली बिल में वृद्धि, स्मार्ट मीटर लगाकर वृद्धि, प्रधानमंत्री नल जल योजना में नल लगाकर मीटर से पानी देने की व्यवस्था कहीं न कहीं चुनाव जीतने के बाद वादा खिलाफी है।

आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ संदीप पाठक, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू एवं प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने इन वसूली के कृत्यों की निंदा करते हुए कल विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव किया गया था। भविष्य में बड़े आंदोलन कर जनता के वसूली बाजों को रोक लगाने की मांग प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से करने का वादा किया है। 

ReplyForwardAdd reaction
  • Related Posts

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से लक्ष्मी वर्मा को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे…

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    भुबनेश्वर, ओडिशा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य से राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश