BLOOD DONATION; देश में सर्वाधिक 175 बार रक्तदान करने वाले नवनीत झा ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, समाज ने दी मैथिल रत्न की उपाधि

रायपुर, छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य, आचार्य सरयू कांत झा के अनुज  उमाकांत झा के सुपुत्र नवनीत झा ने 175 बार रक्तदान करते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया‌। वे हर चार चार माह में रक्तदान करते आ रहे हैं और एक एक जीवन के साथ साथ कई जीवन को बचाने का पुण्य कार्य करने का बीडा उठाया है। इन्होंने कश्मीर के शब्बीर खान 174 बार रक्तदान करके राष्ट्रीय  रिकॉर्ड बनाने वाले को पीछे छोड़ते हुए, अपना नया रक्तदान का राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया है‌। 

मैथिल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं विजय कुमार झा, कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा एवं सचिव भावेश पंकज झा ने उनके कृतित्व को नमन करते हुए मैथिल रत्न की उपाधि दी है। नवनीत झा को रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के  निवास में उनके हाथों सम्मानित किया गया। नवनीत झा ने बताया  कि मुझे रक्तदान की  प्रेरणा मेरी माताश्री श्रीमती स्नेहलता झा, पिताश्री स्वर्गीय उमाकांत झा और उनके ताऊ आचार्य  सरयू कांत झा एवं उनकी धर्मपत्नी प्राध्यापक डां कल्पना झा का निरंतर प्रेरणा मिलती रही है।आप सभी मेरे प्रेरणा श्रोत हैं l 

  • Related Posts

    LOVE; जिस युवती ने भेजा था जेल, अब उसी के साथ लिए 7 फेरे, जेल के अंदर बंदी की अनोखी शादी

    जगदलपुर,  कहते हैं कि प्यार छुपाए छिप नहीं सकता है और ऐसा ही छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हुआ है, जहां जगदलपुर जेल में एक कैदी की अनोखी शादी हुई है.…

    CGBEA; बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस पर दृष्टिबाधित छात्राओं को यूनिफॉर्म एवं ब्रेल सामग्री वितरित

    रायपुर, बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन (CGBEA) ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (NAB), रायपुर की दृष्टिबाधित छात्राओं के…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र