CRIME;गोपाल खेमका केस का एक आरोपी मुठभेड़ में ढेर, हथियार सप्लायर विकास उर्फ राजा मारा गया

पटना, पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के मामले में पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। हत्याकांड के मामले में एक आरोपी का एनकाउंटर हो गया है। विकास उर्फ राजा मारा गया। राजा पटना के मुठभेड़ में मारा गया। बताया गया है कि मुख्य शूटर उमेश ने राजा से ही हथियार खरीदे थे।

घेराबंदी होने पर विकास ने चलाई गोली

पुलिस के अनुसार घेराबंदी होने पर विकास उर्फ राजा ने सुरक्षा बल पर गोली चलाई थी और जवाबी कार्रवाई में वो मारा गया। पुलिस ने सोमवार को ही गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में कथित मुख्य शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार किया था। सीसीटीवी फुटेज में दिखे हत्यारे से उमेश के चेहरे का मिलान हो गया है। उसी की निशानदेही पर पुलिस विकास उर्फ राजा के ठिकाने पर पहुंची थी।

उदयगिरि अपार्टमेंट में छापेमारी

इससे पहले पुलिस ने शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उमेश यादव ने पुलिस को बताया कि हत्या के पीछे क्या कारण था। इसके बाद पुलिस ने पटना के उदयगिरि अपार्टमेंट में छापेमारी की और तीन लोगों को उठाया। पुलिस हाजीपुर इलाके से भी कुछ लोगों को पूछताछ के लिए लाई है। माना जा रहा है कि जमीन के विवाद में गोपाल खेमका की हत्या हुई है।

पुलिस ने शूटर उमेश यादव को सोमवार को उसके घर के पास से पकड़ा। उमेश ने पुलिस को बताया कि उसे हत्या के लिए पैसे मिले थे। इसके बाद पुलिस की एक टीम उदयगिरि अपार्टमेंट पहुंची। वहां एक फ्लैट में छापेमारी की गई और तीन लोगों को पकड़ा गया। पुलिस को फ्लैट से जमीन से जुड़े कुछ कागजात भी मिले हैं।

जमीन विवाद में हत्या की आशंका

पुलिस को शक है कि गोपाल खेमका की हत्या जमीन के विवाद में हुई है। यह विवाद हाजीपुर की 14 बीघा जमीन से जुड़ा है। इसी जमीन के विवाद में 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी हत्या हुई थी।

पटना सिटी और हाजीपुर में भी छापेमारी

शूटर उमेश को पकड़ने के बाद पुलिस ने पटना सिटी और हाजीपुर में भी छापेमारी की। पुलिस ने अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बेऊर जेल में बंद कुख्यात अजय वर्मा से भी पूछताछ की है। पुलिस को उमेश यादव को उस समय पकड़ा गया, जब वह अपने बच्चे को स्कूल से लेने जा रहा था।

  • Related Posts

    FIR; केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और खरीददार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मोहारा धान उपार्जन केंद्र में 30 लाख के गबन का खुलासा

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के सेवा सहकारी समिति मोहारा में धान गबन और अवैध परिवहन का बड़ा मामला उजागर हुआ है। प्रशासन की आकस्मिक जांच में 995.68 क्विंटल धान…

    MURDER; एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बेटा ही निकला मुख्य आरोपी, संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र ने रची थी साजिश

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच के बाद सामने आया है कि इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…