BJP;भाजपा प्रशिक्षण शिविर में बोले विनोद तावड़े- सोशल मीडिया को बनाए हथियार,आक्रमकता से दें जवाब

अंबिकापुर, सरगुजा के मैनपाट में चल रहे भाजपा प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के पांचवें सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने सोशल प्लेटफॉर्म और मीडिया मीडिया प्रबंधन पर सांसदों और विधायकों को प्रशिक्षण दिया. तावड़े ने इस दौरान सांसदों और विधायकों से सोशल प्लेटफॉर्म पर उनकी उपस्थिति के बारे में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि तकनीक का यह युग सोशल मीडिया का युग है. आप सबको सोशल मीडिया को एक हथियार की तरह इस्तेमाल करना चाहिए.

विनोद तावड़े ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपका आक्रामक रूप भी दिखना चाहिए. अगर विपक्षी सदस्य किसी तरह का कोई पोस्ट कर रहे हैं तो इसका करारा जवाब सोशल प्लेटफार्म भी आप लोगों की तरफ से किया जाना चाहिए. इस दौरान यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर सिर्फ अपनी तस्वीर, वीडियो ही पोस्ट या शेयर नहीं करना है, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार से जुड़ी हुई योजनाओं का भी अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना है. सामाजिक और सकारात्मक पोस्ट पर भी ठीक-ठाक मौजूदगी आप लोगों की होनी चाहिए. रील का भी प्रयोग आप लोगों को अधिक से अधिक करना चाहिए, जिसमें सरकार से जुड़ी हुई योजनाओं और विकास को दिखाया जा सके.

पत्रकार और मीडिया प्रबंधन की कार्यशैली सकारात्मक हो

मीडिया के बदलते दौर में नए आयाम और संसाधनों के साथ ही तकनीक की भी जानकारी बेहतर ढंग से होनी चाहिए. समाचार पत्रों और टीवी चैनलों पर भी आपकी उपस्थिति बेहतर से बेहतर हो सके इस पर आपको सतत प्रयास करते रहना होगा. पत्रकारों के साथ आपका व्यवहार बेहतर रहे और मीडिया प्रबंधन को लेकर भी आपकी अपनी कार्यशैली सकारात्मक रहनी चाहिए. आपकी आवाज को जनता की आवाज बनाने का काम मीडिया करती है इसलिए मीडिया प्रबंधन का भी ज्ञान आपको रहना चाहिए.

  • Related Posts

    BJP; पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जलाए जाएंगे 36 लाख दीये, हर बूथ पर 100 दीप जलाने का लक्ष्य

    रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। छत्तीसगढ़ में भी 17 सितंबर…

    ELECTION; नगरीय निकाय चुनाव पर फोकस, कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गई है. कांग्रेस ने नगर निगम से लेकर पंचायत तक पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षकों…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी