RECOGNITION SCAM; रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज को बंद कर छात्रों का भविष्य सुरक्षित करें

0 मेडिकल कालेज के भ्रष्टाचार पर चिंतित सिविल सोसाइटी ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लिखा पत्र

रायपुर, छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। इस संबंध में सिविल सोसाइटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी (एमडी, डीएम) ने राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

डॉ. सोलंकी ने कहा कि रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में हुए गंभीर अनियमितताओं से न केवल प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र की गरिमा को ठेस पहुंची है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज में भारी भ्रष्टाचार हुआ है और इसकी सच्चाई सामने लाने की आवश्यकता है।

तीन प्रमुख मांगें

कॉलेज को तुरंत बंद किया जाए – जब तक कॉलेज को सीबीआई से क्लीन चिट नहीं मिलती, तब तक इसे बंद रखा जाए।

छात्रों का भविष्य सुरक्षित किया जाए – एमबीबीएस के 150 छात्रों को पारदर्शी काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से अन्य निजी मेडिकल कॉलेजों में ट्रांसफर किया जाए। इसके लिए एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसिल) के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा सकता है।

अन्य पाठ्यक्रमों की भी जांच हो – रावतपुरा सरकार ट्रस्ट द्वारा संचालित नर्सिंग, फार्मेसी और अन्य कोर्सेज की भी ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) से जांच कराई जाए। यदि अनियमितताएं पाई जाएं तो संबंधित संस्थानों को भी बंद कर छात्रों को अन्य संस्थानों में समाहित किया जाए।

सोसाइटी ने चेताया है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो छात्र और उनके अभिभावक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। राज्य सरकार से मांग की गई है कि वह छात्रों के भविष्य और चिकित्सा शिक्षा की साख को ध्यान में रखते हुए त्वरित और निष्पक्ष निर्णय ले।

  • Related Posts

    CRIME; तस्कर मनीष अग्रवाल के घर मिला नोटों का खजाना, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस

    महासमुंद, मंगलवार को पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर मनीष अग्रवाल के घर से कुल 81 लाख की नकदी बरामद की. जब्त नोटों के बंडल को गिनने में पुलिस को कई…

    BSP; प्रबंधन ने कहा- जर्जर बीएसपी आवासों में रहना सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम, शीघ्र खाली करें

    0 अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रवर्तन अनुभाग की कार्रवाई जारी, टाउनशिप को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दुर्ग, भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन ने भिलाई टाउनशिप में जर्जर एवं…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी