LIQUOR SCAM;शराब की बोतलों से पूछो किसने कितना कमीशन खाया ?, मालामाल हुए 31आबकारी अफसर, नोहर सिंह-इकबाल को सबसे ज्यादा माल मिला

रायपुर, करीब 3200 करोड रुपये के शराब घोटाले में आबकारी अफसरों ने भी शराब की पेटी के आधार पर जमकर कमीशन काटा और उसका निवेश भी जमीन जायदाद बनाने में लागाया। कुछ अफसरों ने तो लाखों रुपये की बेनामी संपत्ति भी खरीदी। आठ लाख पेटी शराब के एवज में सर्वाधिक 11 करोड रुपये का कमीशन आबाकारी सहायक आयुक्त नोहर सिंंह ठाकुर ने लिया। दूसरे क्रम में उपायुक्त नीतू नेतानी एवं सहायक आयुक्त अरविंद पटले रहे जिहोंने क्रमश: 7 करोड 78 लाख एवं 7 करोड 44 लाख रु. कमीशन लिया। सबसे कम कमीशन जिला अधिकारी आलेख राम सिदार को 49 लाख 57 हजार रु मिला ।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी इकबाल अहमद खान ने 8 लाख 58 हजार पेटी शराब के लिए रिकार्ड 4 करोड 62 लाख रु कमीशन लिया। करीब 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में पेश किए गए चालान में ईओडब्ल्यू ने इसका खुलासा किया है. करीब 31 अफसरों 90 करोड से ज्यादा कमीशन मिला। 5 आबकारी अधिकारियों ने 5 से 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमीशनखोरी की. वसूली की रकम से प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में स्वयं और परिजनों के साथ ही बेनामी चल-अचल संपत्ति खरीदी. वहीं, कारोबारी में निवेश एवं बेहिसाब खर्च किया.

चार्जशीट के अनुसार, नवीन प्रताप सिंह तोमर ने रायपुर और बलौदाबाजार में सबसे ज्यादा 39 खसरों और 3 रजिस्ट्रियों में जमीन खरीदी. वह स्वयं और इंदिरा देवहारी के नाम पर हैं. मंजूश्री कसेर ने रायपुर, जांजगीर और गरियाबंद में 25 प्रॉपर्टी रिश्तेदारों एवं परिचितों के नाम पर खरीदी. नोहरसिंह ठाकुर ने रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में कुल 5 प्रॉपर्टी खरीदीं, जिनमें करुणा सुधाकर, लवकुश नायक और विजयलाल जाटवर जैसे नाम सामने आए हैं. प्रमोद नेताम ने कोरिया, कोरबा और रायपुर में 6 प्रॉपर्टी खरीदी, जो उनके और परिजनों के नाम पर हैं.

इकबाल अहमद खान, दिनकर वासनिक, मोहित जायसवाल, विजय सेन शर्मा, नीतिन खंडूजा और अरविंद पटले जैसे अफसरों ने भी अलग-अलग जिलों में संपत्तियां खरीदीं, जिनके दस्तावेजी साक्क्ष्य जब्त किए गए हैं. वहीं, काली कमाई को छिपाने के लिए दिनकर वासनिक ने आईओसी शेयर में निवेश किया.

अधिकारी का नाम एवं पदशराब पेटीकमीशन
अनिमेष नेताम, आबकारी उपायुक्त3176104 करोड़ 44 लाख
विजय सेन शर्मा, आबकारी उपायुक्त5358575 लाख 1902
अरविंद कुमार पटले, सहायक आयुक्त5320437 करोड़ 44 लाख
प्रमोद कुमार नेताम, सहायक आयुक्त5101271 लाख 41703
जर्नादन सिंह कौरव, सहायक अधिकारी6000001 करोड़ 92 लाख
इकबाल खान, सहायक जिला अधिकारी8584794 करोड़ 62 लाख
रामकृष्ण मिश्रा, सहायक आयुक्त1209241 करोड़ 69 लाख
विकास गोस्वामी, सहायक आयुक्त2232793 करोड़ 12 लाख
नितिन खंडुजा, सहायक जिला अधिकारी718941 करोड़ 65158
नवीन प्रतापसिंह तोमर, सहायक आयुक्त4791766 करोड़ 70 लाख
मंजुश्री कसेर, जिला अधिकारी1170371 करोड़ 63 लाख
सौरभ बशी, सहायक आयुक्त1686472 करोड़ 36 लाख
दिनकर वासनिक, सहायक आयुक्त2085192 करोड़ 91 लाख
मोहित कुमार जायसवाल, जिला अधिकारी1943932 करोड़ 72 लाख
नीतू नोतानी, उपायुक्त अधिकारी5558497 करोड़ 78 लाख
गरीबपाल, दर्दी सहायक जिला अधिकारी1661232 करोड़ 32 लाख
नोहर सिंह ठाकुर, सहायक आयुक्त79003711 करोड़ 6 लाख
सोनल नेताम, सहायक आयुक्त3840453 लाख 76540
प्रकाश पाल, सहायक आयुक्त1440692 करोड़ 1 लाख
वेदराम लहरे, जिला अधिकारी1112881 करोड़ 55 लाख
आलेख राम सिदार, जिला अधिकारी3540949 लाख 57294
एके अनंत, जिला अधिकारी1058451 करोड़ 48 लाख
आशीष कोसाम, सहायक आयुक्त1813252 करोड़ 53 लाख
एके सिंग, जिला अधिकारी1589122 करोड़ 22 लाख
एलएल ध्रुव, उपायुक्त1037551 करोड़ 45 लाख
राजेश जायसवाल, जिला अधिकारी4134625 करोड़ 78 लाख
जेआर मंडावी, जिला अधिकारी1299451 करोड़ 81 लाख
जीआर पैकरा, सहायक आयुक्त6030084 लाख 41993
जीआर नुरूटी, सहायक आयुक्त1662162 करोड़ 32 लाख
देवलाल वैध, जिला अधिकारी1074981 करोड़ 50 लाख
अशोक कुमार सिंह, जिला अधिकारी2369803 करोड़ 33 लाख
  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत