PROTEST;प्रदर्शनकारियों ने नहीं दिया रास्ता तो चक्काजाम में फंसे केंद्रीय राज्य मंत्री के काफिले ने लिया U-टर्न, पुलिस अमले में मचा हडकम्प

बिलासपुर, तखतपुर नगर की जर्जर सड़कों को लेकर युवाओं का गुस्सा गुरुवार को सड़कों पर फूट पड़ा. खराब सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर आक्रोशित युवाओं ने मुंगेली-बिलासपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. इसी दौरान तखतपुर से मुंगेली जा रहे केंद्रीय शहरी आवासन राज्य मंत्री तोखन साहू का काफिला भी जाम में फंस गया. इस दौरान आक्रोशित युवाओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री के काफिले को रास्ता नहीं दिया, जिसके बाद उन्हें वहीं से वापिस लौटना पड़ा.इस घटना से पुलिस महकमें में हडकम्प मच गया है।

बता दें, खराब सड़कों को लेकर युवाओं ने प्रशासन के खिलाफ चक्काजाम कर सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान करीब आधे घंटे से अधिक चले चक्काजाम के दौरान मंत्री का काफिला मार्ग में ही रुका रहा. वहां मौजूद पुलिस जवान भी बेबस दिखे. हालात बिगड़ते देख मंत्री का काफिला बिना किसी बातचीत के मौके से वापस बिलासपुर लौट गया. प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने मंत्री के इस रवैये पर नाराजगी जताई और जमकर नारेबाजी की.

वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी और एसडीएम ने युवाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे. युवाओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक सड़क मरम्मत की ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा. प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि नगर की मुख्य सड़कें लंबे समय से खराब हालत में हैं. गड्ढों और जर्जर मार्गों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है. मजबूर होकर अब सड़क पर उतरकर विरोध जताना पड़ रहा है.

इस प्रदर्शन से न केवल मंत्री का काफिला प्रभावित हुआ, बल्कि आम लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. फिलहाल मार्ग पर आवागमन बाधित है और प्रशासन प्रदर्शन खत्म कराने की कोशिशों में जुटा है. मगर कानून व्यवस्था को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन में कोहराम मच गया है।

  • Related Posts

    FIR; केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और खरीददार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मोहारा धान उपार्जन केंद्र में 30 लाख के गबन का खुलासा

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के सेवा सहकारी समिति मोहारा में धान गबन और अवैध परिवहन का बड़ा मामला उजागर हुआ है। प्रशासन की आकस्मिक जांच में 995.68 क्विंटल धान…

    MURDER; एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बेटा ही निकला मुख्य आरोपी, संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र ने रची थी साजिश

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच के बाद सामने आया है कि इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…