RAILWAY; ट्रेन छूटने के 8 घंटे पहले आरक्षण चार्ट बनाने से आपातकालीन कोटा आवेदन एक दिन पहले देना होगा

रायपुर, भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के पहले आरक्षण चार्ट तैयार करने के समय में परिवर्तन किया है । अब ट्रेन का पहला आरक्षण चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से 8 घंटे पहले जारी किया जाएगा।  जिसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में आपातकालीन कोटा (Emergency Quota (EQ)) के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के वाणिज्य विभाग में आवेदन एक दिन पहले देना होगा । आपातकालीन कोटा का आवेदन का समय परिवर्तन 14 जुलाई, 2025 से लागू होगा ।

परिवर्तन इस तरह से होगा

*पहला आरक्षण चार्ट बनने का समय निम्नानुसार रहेगा*

(1) 05:00 बजे से 14:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए पहला चार्ट एक दिन पहले रात 21:00 बजे तक आरक्षण चार्ट तैयार कर दिया जाएगा।

(2) 14:00 बजे से 23.59 बजे से एवं 00.00 बजे से 05:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए ट्रेन के प्रस्थान से 8 घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा।

(3) दूसरे आरक्षण चार्ट की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

*आपातकालीन कोटा का आवेदन का समय निम्नानुसार रहेगा*

(1) 05:00 बजे से 14:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए आपातकालीन कोटे का आवेदन एक दिन पहले 16.00 बजे तक देना होगा।

(2) 14:01 बजे से 19:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए आपातकालीन कोटे का आवेदन एक दिन पहले 17.00 बजे तक देना होगा।

(3) 19:01 बजे से 23:59 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए आपातकालीन कोटे का आवेदन उसी दिन ट्रेन छूटने के 10 घंटे पहले देना होगा ।

(4) 00:00 बजे से 05:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए आपातकालीन कोटे का आवेदन ट्रेन छूटने के 10 घंटे पहले और 17.00 बजे तक देना होगा जो भी बाद में हो । 

  • Related Posts

    RAILWAY; 60,822 बेटिकट यात्रियों से 4.19 करोड़ का जुर्माना

    0 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान बिलासपुर/रायपुर –दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों को सुगम एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने, रेलवे नियमों…

    RAILWAY; रायपुर-दुर्ग सेक्शन में 6 से 12 सितंबर तक 11मेमू पैसेंजर का ‘C’ एवं ‘D’ केबिन पर ठहराव अस्थायी रूप से रद्द

    रायपुर- संरक्षा एवं आवश्यक अधोसंरचना कार्यों को ध्यान में रखते हुए रायपुर रेल मंडल के रायपुर-दुर्ग सेक्शन में स्थित ‘C’ एवं ‘D’ केबिन पर कुछ मेमू पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी