GOVT; टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में टाउन प्लानर्स के 50 अतिरिक्त पदों पर होगी भर्ती

रायपुर, शहरीकरण की तीव्र गति को सुनियोजित विकास की दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में टाउन प्लानर्स के 50 अतिरिक्त पदों का सृजन किया गया है. उक्त पदों में उप संचालक योजना के 10 पद, सहायक संचालक योजना के 17 पद और वरिष्ठ योजना सहायक के 23 पद शामिल है.

नीति आयोग, भारत सरकार की रिपोर्ट और अर्बन प्लानिंग रिफॉर्म्स के अंतर्गत टाउन प्लानिंग कैपेसिटी को बढ़ाने के उद्द्शेय से यह अहम् कदम लिया गया है, जिससे भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे स्मार्ट सिटी, अमृत मिशन, ह्रदय, प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना आदि को गति मिलेगी. राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित स्टेट कैपिटल रीजन के गठन के उद्देशय को भी साकार किया जा सकेगा.

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त पदों की स्वीकृति में वित्त और आवास और पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी की अहम भूमिका रही है, जिन्होंने व्यक्तिगत रूचि लेते हुए प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ के शहरों को वैश्विक पहचान दिलाये जाने के विजन को आगे बढ़ाया है. अगले चरण में उक्त पदों पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती और पदोन्नति की जाएगी, जिससे राज्य में टाउन प्लानर्स की कमी को पूरा किया जा सकेगा.

उक्त पदों के सृजन से छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों जैसे एनआईटी रायपुर, सीएसवीटीयू भिलाई आदि में अध्ययनरत अर्बन प्लानिंग छात्रों में एक नई ऊर्जा का संचार है, क्योंकि उक्त पदों के सृजन से शीघ्र ही भर्ती की जाएगी और रोजगार के नवीन अवसर सृजित होंगे और छत्तीसगढ़ राज्य के शहरों का सुनियोजित विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा.

  • Related Posts

    EXAM; मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 को,काले,गहरे नीले, हरे रंग के कपड़े और गहने प्रतिबंधित, केवल चप्पल पहनकर केंद्र में आने की अनुमति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्र्देश के विभिन्न जिलों में मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल को किया है। राजधानी में 104 परीक्षा केंद्रों में…

    GOVT; सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर बंदिश, सक्षम प्राधिकारी से अवकाश की मंजूरी जरुरी

    0 सुशासन तिहार एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने जारी किए निर्देश रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सुशासन तिहार एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…