UNION; 33 में से 3 संगठनों की मान्यता बढी,वन कर्मचारी संघ समेत तीन संगठनों को मिली पत्राचार की मान्यता

रायपुर, प्रदेश के डेढ सौ से ज्यादा गैर मान्यता प्राप्त एवं करीब 33 मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों में से केवल 3 कर्मचारी संगठनों की मान्यता में वृद्धि की गई है। इससे कर्मचारी संगठनों में हडकम्प मच गई है।

प्रदेश सरकार ने कर्मचारी संघ की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश के कर्मचारी संगठनों को मान्यता प्रदान करती है। जिसके तहत कर्मचारी संघ कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए शासन से पत्राचार करती है। छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने समस्त विभागों को मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के पत्रों का जवाब देना अनिवार्य किया है। समय-समय पर सरकार कर्मचारी संघ की मान्यता में वृद्धि करते रहती है।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के करीब 33 मान्यता प्राप्त संगठनों में से केवल तीन कर्मचारी संघों की मान्यता में वृद्धि की गई है। इसमें छत्तीसगढ वन कर्मचारी संघ, छ.ग. प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ एवं छत्तीसगढ़ ब्याख्याता संघ शामिल है। वन कर्मचारी संघ की मान्यता अक्टूबर 2027 ,राजपत्रित अधिकारी संघ की मान्यता जुलाई 2027 एवं व्याख्याता संघ की मान्यता जनवरी 2026 तक बढाई गई है।

वन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत दुबे ने कहा कि पूरे प्रदेश में वन कर्मचारियों का एकमात्र प्रतिनिधि संगठन छत्तीसगढ वन कर्मचारी संघ है जो समय-समय पर कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को शासन के सामने रखती है और उसका निराकरण करने के लिए पूरा प्रयास करती है। 

  • Related Posts

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    रायपुर, उद्योग विभाग में बॉयलर इंस्पेक्टर (निरीक्षक वाष्पयंत्र परीक्षा-2024) के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर आरोपों को भ्रामक…

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    रायपुर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग प्रदेशभर में विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। 8 से 13 मार्च 2026 तक राज्य के सभी 33…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत