POLITICS; डॉ.महंत बोले-बिजली का झटका, भाजपा सरकार का जनता को एक और फटका

0 प्रदेश सरकार पर बिजली का 10-हज़ार करोड़ बकाया जनता को भोगना पड़ रहा

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में बिजली दर में फिर से वृद्धि को लेकर सत्तारुढ भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि, 18 माह की भाजपा सरकार में बिजली बिल पर तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है, बिजली बिल में हुई मूल्य वृद्धि आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने वाली है, मोदी महंगाई ने पहले ही जनता की कमर तोड़ रखी है और ऐसे में बिजली दर में बढ़ोतरी जनता के साथ धोखा है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि, बिजली उत्पादन में लगने वाली वस्तु कोयला प्रदेश में उत्पादन होता, खुद उपयोग करके देश के अन्य राज्यों को भी कोयला छत्तीसगढ़ से जाता है। आज किसी भी बिजली उत्पादन वस्तु की दरों में कोई वृद्धि नहीं हुई है फिर बिजली दर में बढ़ोतरी क्यों..? नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, बिजली दरों में वृद्धि का मूल कारण प्रदेश सरकार पर राज्य पावर कंपनी का बिजली बिल बकाया दस हजार करोड़ से अधिक हो गया है, शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं से विभाग को दी जाने वाली सब्सिडी का भुगतान बिजली विभाग से राज्य सरकार नहीं कर रही है शासन के 23 विभागों का लगभग 2300 करोड रुपये बिजली बिल बकाया है।

बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी जनता पर अत्याचार – कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे समय बिजली नही दे पा रही है ऊपर से सरकार ने बिजली के दामों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी कर दिया है। घरेलू बिजली में 10 से 20 पैसे तथा गैर घरेलू बिजली में 25 पैसे की बढ़ोतरी किया है, इसके पहले भी साय सरकार ने बिजली के दाम में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी किया था। यह जनता पर अत्याचार है। अभी तक सरकार ने डेढ़ साल में 19.31 प्रतिशत बिजली के दाम बढ़ा दिये है। प्रदेश की जनता महंगाई से पीड़ित है इस दशा में बिजली के दर में बढ़ोतरी करना महंगाई से जख्मी जनता के जख्मों पर नमक छिड़कना है।

0 कांग्रेस विधायक दल की बैठक 13 जुलाई को

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक आहूत की गयी है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक 13 जुलाई 2025 रविवार को शाम 04 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में रखी गई है। बैठक कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में होगी। बैठक में रणनीति तैयार करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सहित सभी सम्मानित कांग्रेस विधायकगण उपस्थित होंगे।

  • Related Posts

    POLITICS; ‘आरक्षण लागू रहेगा’…,मंत्री रामदास बोले- जातिवाद खत्म हो तो हम रिजर्वेशन छोड़ने को तैयार

    रायपुर, केंद्रीय सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. आठवले अपने प्रवास के दौरान रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों और अधिकारियों के साथ बैठक…

    BJP; पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जलाए जाएंगे 36 लाख दीये, हर बूथ पर 100 दीप जलाने का लक्ष्य

    रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। छत्तीसगढ़ में भी 17 सितंबर…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी