RAILWAY; ट्रेन के चप्पे-चप्पे पर होगी रेलवे की आंख, अपराधियों में खौफ, हल्की सी चूक और जाएंगे जेल

नई दिल्ली, भारतीय रेलवे अब यात्रियों की सुरक्षा को और पुख्ता करने जा रही है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री रवीनीत सिंह बिट्टू ने 12 जुलाई को हुई समीक्षा बैठक में सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया. इस बैठक में रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी कि नॉर्दर्न रेलवे के कोच और इंजनों में ट्रायल सफल रहा है. इसके बाद, रेल मंत्री ने 74,000 कोच और 15,000 लोकोमोटिव में सीसीटीवी कैमरे लगाने को मंज़ूरी दे दी. योजना के अनुसार, हर कोच में 4 डोम-टाइप कैमरे लगेंगे. 2-2 दोनों दरवाजों के पास. वहीं, हर लोकोमोटिव में कुल 6 कैमरे लगाए जाएंगे. आगे, पीछे और दोनों साइड्स पर एक-एक कैमरा, और दोनों कैब में एक-एक डोम कैमरा. साथ ही, 2 डेस्क माउंटेड माइक्रोफोन भी लगाए जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर बातचीत की रिकॉर्डिंग हो सके.

ये कैमरे STQC सर्टिफाइड होंगे और इनमें अत्याधुनिक तकनीक होगी, जिससे तेज़ रफ्तार (100 kmph+) और कम रोशनी में भी हाई-क्वालिटी फुटेज मिलेगा. रेल मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि केवल कैमरा इंस्टॉलेशन नहीं, बल्कि AI की मदद से डेटा की प्रोसेसिंग भी की जाए. इसके लिए उन्होंने IndiaAI मिशन के साथ तालमेल बढ़ाने की सलाह दी.

यात्रियों की सुरक्षा, प्राइवेसी दोनों अहम

रेलवे ने साफ किया है कि ये कैमरे केवल कॉमन मूवमेंट एरिया जैसे दरवाज़ों और कोच के गलियारों में लगाए जाएंगे. यात्रियों की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाएगा. लेकिन किसी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की स्थिति में ये कैमरे शिनाख्त और साक्ष्य जुटाने में अहम साबित होंगे. रेलवे की ये पहल दिखाती है कि अब भारतीय ट्रेनें सिर्फ सफर के साधन नहीं, बल्कि सुरक्षित और आधुनिक अनुभव का प्रतीक बन रही हैं. आने वाले महीनों में देशभर की ट्रेनों में इस योजना को तेजी से लागू किया जाएगा.

  • Related Posts

    RAILWAY; 60,822 बेटिकट यात्रियों से 4.19 करोड़ का जुर्माना

    0 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान बिलासपुर/रायपुर –दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों को सुगम एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने, रेलवे नियमों…

    RAILWAY; रायपुर-दुर्ग सेक्शन में 6 से 12 सितंबर तक 11मेमू पैसेंजर का ‘C’ एवं ‘D’ केबिन पर ठहराव अस्थायी रूप से रद्द

    रायपुर- संरक्षा एवं आवश्यक अधोसंरचना कार्यों को ध्यान में रखते हुए रायपुर रेल मंडल के रायपुर-दुर्ग सेक्शन में स्थित ‘C’ एवं ‘D’ केबिन पर कुछ मेमू पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी