PARK;प्रेमी-प्रेमिका के रोमांंस के चक्कर में आसना पार्क में लगा No Entry का बोर्ड

जगदलपुर. शहर से सटा आसना गांव में स्थित आसना पार्क में इन दिनों नो-एंट्री का बोर्ड लगा दिया गया है. पार्क के भीतर बने हुए जनजातीय बसाहट को दर्शाने वाले एक एरिया को प्रतिबंधित किए जाने वाले इस बोर्ड के आसपास कंटीले तार व झाड़ियों को खोंच कर आवाजाही को भी रोक दिया गया है.

इस प्रतिबंध को लेकर वहां कार्यरत महिला समूह की सदस्यों से पूछताछ की गई तो रोचक बातें पता चली हैं. पार्क की देखभाल करने वाली समूह की महिलाओं ने बताया कि बरसात के दौरान पार्क के इस हिस्से में सूनापन रहता है और यहां युवाओं की आवाजही बढ जाती है. कभी कभी कुछ युवा जोड़े यहां हद से ज्यादा रोमांस के साथ अवांछनीय कृत्य करते देखे गए हैं. समझाइश के बाद भी वे नहीं मानते है. बीते दिनों ऐसी ही एक घटना यहां घटित हुई. पार्क भ्रमण करने आए एक युवक ने एक युवती के साथ इस जंगल के सूनेपन का फायदा उठाते हुए रोमांस करना शुरु कर दिया. जब रोमांस हद से आगे बढने लगी तो इसकी शिकायत बस्तर थाना में दर्ज की गई है. युवती के कथन की पुष्टि के लिए थाना से पुलिस आई व इस एरिया में चल रही अवांछित गतिविधियों को रोकने कहा गया.

भालु की चहलकदमी भी

कुछ दिन पहले युवाओं का जोड़ा यहां चहलकदमी करने पहुंचता रहा . बीते सप्ताह जब ऐसे ही एक जोड़ा इस इलाके में मौजूद था तो उन्हें दूर भालु नजर आ गया. भालु को देखते ही वे जान बचाने के लिए पार्क से बाहर की ओर भागे. इसकी जानकारी महिला समूह को दी गई. इस महिला समूह ने इसकी जानकारी वन विभाग तक पहुंचाई. वन अमले ने आकर पार्क का चप्पा-चप्पा तलाश किया. भालु तो नजर नहीं आया पर उन्होंने महिला समूह को हिदायत दी कि इस कोने में किसी को न जाने दिया जाए. इसके बाद आनन- फानन में इस एरिया को प्रतिबंधित कर दिया गया है. ज्ञात हो कि इस एरिया को डेवलप करने वन मंडल ने पचास लाख रुपए से अधिक खर्च किया था.

  • Related Posts

    FOREST; अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, फर्जी पत्र से ढुलाई करते पकड़ा एक ट्रक, तीन ट्रैक्टर,

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले में वन विभाग ने बीती रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लकड़ी का परिवहन करते तीन ट्रैक्टर और एक माजदा को जब्त किया. सभी गाड़ियों…

    FRAUD; अंतर्राज्यीय करेंसी ठगी गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 7 सदस्य गिरफ्तार… 4 करोड़ का कैश जब्त

    रायपुर. रायपुर पुलिस ने वॉश एंड वॉश (Black Currency) ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरोह वर्ष 2005…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार