CONGRESS; ईडी-सीबीआई हटाओ- छत्तीसगढ बचाओ’ के नारों के साथ कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी, कई मार्गों पर लगा जाम

0 शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का विरोध

रायपुर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर ईडी के विरोध में आज प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी के दौरान कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने ईडी-सीबीआई हटाओ- छत्तीसगढ बचाओके नारे लगाए. विरोध-प्रदर्शन के दौरान शहरों में नेशनल हाईवे से लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर मालवाहकों की आवाजाही रोक दी गई.

बात करें राजधानी की तो अलग-अलग जगहों पर आर्थिक नाकेबंदी के लिए कांग्रेस ने पहले से ही नेताओं को जिम्मेदारी दे रखी है. मैग्नेटो मॉल के पास हाइवे पर जहां शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में मालवाहकों को रोका जा रहा है , तो वहीं विधानसभा रोड सकरी में नारायण कुर्रे व पप्पू बंजारे के नेतृत्व में, दिलबाग ढाबा के पास, साकरा में सांसद छाया वर्मा व अनीता योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

वहीं अभनपुर मोहन ढाबा के पास जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू के नेतृत्व में, आरंग रसनी के पास पूर्व विधायक शिवकुमार डहरीया के नेतृत्व में, तिल्दा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी के नेतृत्व में और बुडेरा आजाद चौक के पास खरोरा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में जुटे हैं.वहीं बिलासपुर में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता पेंड्रीडीह के पास बिलासपुर – रायपुर मार्ग (NH130) पर प्रदर्शन कर रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, विधायक अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही.

महासमुंद जिले में चार स्थानों पर चक्काजाम

महासमुंद कांग्रेस कमेटी ने जिले के चार जगहों NH 53 पर घोड़ारी में, NH 53 पर तुमगांव में, NH 53 पर सरायपाली में घंटेश्वरी मंदिर के पास और NH 353 पर टेमरी के पास पर चक्काजाम किया. घोडारी में जहां पूर्व विधायक विनोद चन्द्राकर आंदोलनकारियों का नेतृत्व कर रहे थे, तो वहीं तुमगांव में जिला अध्यक्ष रश्मि चन्द्राकर, सरायपाली में विधायक चातुरी नंद और टेमरी में विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में चक्काजाम किया.

कुसुमकसा तिराहा चौक पर किया चक्काजाम

बालोद जिला में कांग्रेस ने आज राजनांदगांव-बालोद-दल्ली राजहरा मुख्यमार्ग कुसुमकसा तिराहा चौक पर चक्काजाम किया. कांग्रेसियों का आरोप हैं कि सत्ता में बैठी सरकार विपक्ष का आवाज दबाने ED और सीबीआई का सहारा ले उन्हें परेशान कर रहीं हैं. चक्कजाम में क्षेत्रीय विधायिका अनीला भेड़िया, संजारी बालोद विधायिका संगीता सिन्हा मौजूद हैं.

रायपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम

कांग्रेस पार्टी के प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी आंदोलन के तहत कवर्धा में आज जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. रायपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर तंबू गाड़ कर चक्काजाम कर दिया. इस दौरान यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है.

प्रदर्शनकारियों ने “ईडी-सीबीआई हटाओ, अडानी भगाओ – राज्य बचाओ” जैसे नारे लगाए. यह चक्का जाम दोपहर 2 बजे तक जारी रहने की संभावना है. प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और कोई अप्रिय घटना न हो. यातायात प्रभावित होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

  • Related Posts

    POLITICS; पंजाब में AAP के 2 विधायकों का इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से पहले तगड़ा झटका, एक दिन पहले ही आई थी लिस्ट

    नईदिल्ली, पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के दो विधायकों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में पटियाला जिले…

    POLITICS; 30 महीने बाद जागे रायपुर ग्रामीण विधायक, लेकिन जमीनी हकीकत से फिर भागे!

    रायपुर, चुनाव नजदीक आते ही रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू को 30 महीने बाद पहली बार बिरगांव निगम के कामों की समीक्षा की याद आई। लेकिन जिस निगम के कामों…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश