PROMOTION; छत्तीसगढ़ सरकार ने अब चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पदोन्नति के अधिकार को छीना

0 कर्मचारी नेता विजय झा की मांग- तत्काल राजपत्र की अधिसूचना को वापस लिया जाए

रायपुर‌, छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर विगत 25 वर्षों से चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी के पद पर पदोन्नति के सोपान को चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों से छीन लिया है। इससे जो पूर्व में पदोन्नति प्राप्त कर लिए वे मजे में है, लेकिन जिनके अब पदोन्नति होना था, वह अत्यंत दुखी एवं आक्रोषित है।

कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि पूर्व में संगठन में अत्यंत संघर्ष कर प्रदेश के विभिन्न कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को विभाग में स्वीकृत तृतीय श्रेणी के पदों में से 10% पदों पर हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होने व 5 साल की सेवा पूर्ण होने पर तृतीय श्रेणी में पदोन्नति प्रदान करने का आदेश जारी किया था।

श्री झा ने बताया है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लंबे संघर्ष आंदोलन के बाद इसका प्रतिशत बढ़ाकर 25% किया गया था। वर्तमान में विभागों में स्वीकृत तृतीय श्रेणी के लिपिकीय पदों पर चतुर्थ श्रेणी के ऐसे भृत्यो को जो 5 वर्ष की सेवाएं पूर्ण कर चुके हैं, हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण कर लिए हैं उन्हें सकारात्मक गोपनीय चरित्रावली के आधार पर विभागीय पदोन्नति समिति, लिपिक के पद पर पदोन्नत करती रही है। पुराने निर्देशों में मुद्र लेखन परीक्षा उत्तीर्ण होने या कंप्यूटर पास होने संबंधी शर्त नहीं थी।

श्री झा ने कहा है अब सामान्य प्रशासन विभाग ने 20 जून 25 को निर्देश जारी कर चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी के पद पर 25% स्वीकृत पद पर तृतीय श्रेणी लिपिकीय संवर्ग में पदोन्नति के लिए मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर डिग्री प्राप्त करने का शर्त जोड़कर प्रदेश के हजारों चतुर्थ श्रेणी भृत्य पद पर कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति से वंचित कर दिया है। इस राजपत्र में अन्य उच्च पदों पर भी निर्धारित योग्यता में वृद्धि कर डिप्लोमा ग्रेजुएट पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री विश्वविद्यालय से साइंस व कंप्यूटर साइंस में बढ़ा दिया है, जिससे बेरोजगारी और बढ़ेगी।

श्री झा ने मोदी की गैरंटी में बेरोजगारी दूर करने की गैरंटी चुनाव में दी थी उसका अनुसरण करते हुए मुख्यमंत्री से मांग की है कि तत्काल इस राजपत्र की अधिसूचना को वापस लिया जाए तथा उनके कार्य अनुभव के आधार पर पूर्व की भांति यथावत पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त किया जाए। अन्यथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संध प्रदेश अध्यक्ष श्री बिन्देसरी राम रौंतिया के नेतृत्व में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 

  • Related Posts

    US; अमेरिका मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की आंधी, उड़ गए रिपब्लिकन के जमे-जमाए किले, कैंप में सन्नाटा

    वाशिंगटन , एजेंसी, अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. 3 नवंबर को हुए चुनाव में लाखों मतदाताओं ने…

    POLITICS; पंजाब में AAP के 2 विधायकों का इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से पहले तगड़ा झटका, एक दिन पहले ही आई थी लिस्ट

    नईदिल्ली, पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के दो विधायकों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में पटियाला जिले…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश