FARMING; विधानसभा सत्र खत्म होते ही मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहुंची खेत, कुर्सी में बैठकर धान का थरहा उखाड़ते आई नज़र

अंबिकापुर, विधानसभा सत्र में सुर्खियों में रही महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सत्र समाप्त होते ही खेतों में पहुंच गई है। खेत में उनका एक बार फिर अलग अंदाज दिखा. जहां लक्ष्मी राजवाड़े खेत में धान का थरहा उखाड़ते नज़र आईं. हालकि वे कुर्सी में बैठकर थरहा निकाल रही है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने सोशल मीडिया X पर धान का थरहा उखाड़ते तस्वीरें साझा किया. मंत्री ने लिखा- बहुत दिन बाद माटी का सुगंध ली. मुझे आज भी वह दिन याद आता है जब हम पूरे परिवार के साथ रोपा लगाते थे. धान से फसल नहीं हमारी अस्मिता भी है.

बहरहाल ऐसे समय में जब मंत्री को विधानसभा में लगातार जवाबदेही निभानी पड़ी, उनके खेत में उतरकर धान रोपने की तस्वीरों ने एक अलग ही संदेश दिया है । तस्वीरों को देखकर लगता है कि शायद विधानसभा में हुए सवाल जबाव के बाद वे बताने की कोशिश कर रही हैं कि वे मंत्री होने के साथ ही जमीन से जुड़ी हुई महिला भी है ।

हालांकि सोशल मीडिया पर अपलोड की गईं उनकी इन तस्वीरों को देखकर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया, जिसमें से एक लिखते हैं – छत्तीसगढ़ में नए जमाना हे, कुर्सी पर बैठकर धान लगाए जाथे. जबकि दूसरे ने लिखा – कुर्सी पर बैठकर कौन रोपा लगाथे । सांसद फूलोदेवी नेताम ने भी खेत में रोपाई करते तस्वीर साझा कर सुर्खियां बटोरी थी।

  • Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व