WATER DISPUTES; महानदी जल विवाद के समाधान के लिए सीएम मांझी ने छत्तीसगढ़ के साथ बातचीत पर दिया जोर

भुवनेश्वर, महानदी जल बंटवारा ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच विवाद का विषय बना हुआ है, इस बीच मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार इस मामले को शीघ्र सुलझाने के लिए पड़ोसी राज्य के साथ गंभीरता से बातचीत कर रही है।

जिले के अपने पहले दो दिवसीय दौरे के दौरान बलांगीर में एक मीडिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर उनकी छत्तीसगढ़ के अपने समकक्ष मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ पहले ही दो दौर की चर्चा हो चुकी है। माझी ने कहा, “हमारी सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इस मुद्दे पर चर्चा जारी है। मैंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के साथ दो बार इस मुद्दे को उठाया है और हमें जल विवाद का जल्द ही कोई समाधान निकलने की उम्मीद है।”

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महानदी की ऊपरी धारा पर बड़ी संख्या में बैराजों का निर्माण किए जाने के बावजूद कुछ न करने के लिए पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए माझी ने कहा कि ओडिशा सरकार अब जल संरक्षण के लिए नदी पर प्रस्तावित बैराजों और बांध परियोजनाओं में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।उन्होंने आगे कहा, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि महानदी के जल में ओडिशा के उचित हिस्से का संरक्षण हो। राज्य सरकार नदी पर प्रमुख परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेज़ी लाने पर ज़ोर दे रही है।”

इससे पहले सितंबर में, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने आश्वासन दिया था कि लंबे समय से चले आ रहे महानदी नदी जल विवाद को जल्द ही सुलझाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। ओडिशा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री माझी द्वारा यह मुद्दा उनके समक्ष उठाए जाने के बाद पाटिल ने कहा था कि महानदी जल न्यायाधिकरण दोनों राज्यों के लिए लाभकारी निष्पक्ष और न्यायसंगत समाधान खोजने के लिए लगातार काम कर रहा है।

  • Related Posts

    POLITICS; बिजली बिल में गड़बड़ी का मामले में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने की स्मार्ट मीटर हटाने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

    0 रीडिंग और भुगतान राशि में भारी अंतर, गडबडी के 2700 प्रकरण दर्ज रायपुर, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर सहित प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं…

    POLITICS; कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब मैदान में उतरी ‘चींटी जनता पार्टी’, भाजपा के पूर्व नेता ने किया गठन,यूपी विधानसभा चुनाव में भी दिखाएगी ताकत

    नईदिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब देश में एक और नई पार्टी का गठन हुआ है. भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए मेरठ से भाजपा के पूर्व नेता और एडवोकेट…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..