सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती; 71 हजार नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित

 

0 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत 2107 कर्मियों में से बिलासपुर में 254 तथा रायपुर में 212 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए

रायपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 अप्रैल, 2023 को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 71,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है । उम्मीद है कि रोजगार मेला, और रोजगार सृजन के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा तथा युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा ।

देश भर से चुने गए नवनियुक्त कर्मियों को भारत सरकार के तहत  रेलवे, पोस्टल, फाइनेंस, हायर एजुकेशन केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स ने विभिन्न पदों पर कार्य करने के लिए शामिल किया गया। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर तथा रायपुर में यह आयोजन किया गया । बिलासपुर में श्रीमती रेणुका सिंह, राज्यमंत्री, जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं रायपुर में प्रह्लाद पटेल, माननीय राज्यमंत्री, जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण के मुख्य आतिथ्य में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत कुल 2107 नवनियुक्त कर्मियों में से उपस्थित बिलासपुर में 254 तथा रायपुर में 212 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर रायपुर रेल मंडल के सामुदायिक भवन डब्ल्यू आर एस कॉलोनी में आयोजित रोजगार मेला में सांसद सुनील सोनी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार उपस्थित थे।

।

  • Related Posts

    JOBS; राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7- 8 अक्टूबर को रायपुर में, 8 हजार पदों पर होगी भर्ती

    रायपुर, प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 7 एवं…

    HMT; सरकारी कंपनी में बिना परीक्षा मिल रही 80 हजार की नौकरी, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

     नईदिल्ली, जॉब ढूंढ रहे कैंडिडेंट्स के लिए बेहतरीन मौका आया हुआ है। भारत सरकार की कंपनी एचएमटी लिमिटेड (HMT) को यंग प्रोफेशनल और कंसल्टेंट की जरूरत है। जॉब सेलेक्शन क्राइटेरिया…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर