SUICIDE; डेंटल कॉलेज में कश्मीर की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लगाए शिक्षकों पर गंभीर आरोप

उदयपुर,राजस्थान के उदयपुर के भीलों का बेदला स्थित पेसिफिक डेंटल कॉलेज की छात्रा श्वेता सिंह (25) ने गुरुवार देर रात हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जम्मू निवासी श्वेता बीडीएस फाइनल ईयर की छात्रा थी। घटनास्थल से मिले चार पन्नों के सुसाइड नोट में उसने कॉलेज स्टाफ के कुछ सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुसाइड नोट में लिखी आपबीती

श्वेता ने सुसाइड नोट में ‘बहुत टॉर्चर किया इन्होंने’ और ‘करियर की ऐसी-तैसी कर दी’ जैसे वाक्य लिखते हुए कॉलेज की शिक्षिका नैनी मैम और शिक्षक भगवत सर पर मानसिक उत्पीड़न और करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया।उसने लिखा कि दो साल से ज्यादा वक्त बीतने के बावजूद उसकी परीक्षाएं नहीं हुईं और इंटर्नशिप भी नहीं मिली, जबकि कुछ छात्रों को पैसे लेकर पास कर दिया गया।

श्वेता ने लिखा कि ईमानदारी से पढ़ने वालों को कॉलेज में परेशान किया जाता है और अन्याय होता है। उसने यह भी लिखा, “अगर इंडिया में जस्टिस मिलता है तो प्लीज भगवत को परमानेंट जेल में डाल दो।”

कॉलेज परिसर में छात्रों का आक्रोश फूटा

घटना के बाद शुक्रवार सुबह कॉलेज परिसर में छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। छात्र-छात्राओं ने धरना देते हुए कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही और उत्पीड़न का आरोप लगाया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बीच, पेसिफिक यूनिवर्सिटी के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने बयान जारी कर कहा कि सुसाइड नोट में जिन कर्मचारियों का जिक्र है, उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और मामले की जांच पुलिस कर रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही

प्रिंसिपल डॉ. रवि कुमार और सुखेर थाना प्रभारी रवीन्द्र सिंह ने प्रदर्शनकारी छात्रों से संवाद कर संयम बरतने की अपील की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; पेपर लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक के बड़े खुलासे, एडिशनल कलेक्टर ED की हिरासत में

     रायपुर,  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एडिशनल कलेक्टर और मुख्यमंत्री कार्यालय के तत्कालीन OSD रहे चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे…

    FRAUD; 1.61 करोड़ की धोखाधड़ी में महापौर के भाई समेत तीन के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ्ज के राजनांदगांव जिले में जमीन बेचने के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. लालबाग पुलिस ने इस मामले में तीन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व