SUSPEND; महिला सहकर्मी और छात्रा से छेड़छाड़, दो शिक्षक निलंबित, इन धाराओं में दर्ज किया गया केस

बिलासपुर, शिक्षा विभाग ने गंभीर आरोपों में घिरे दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। एक मामला कक्षा 11वीं की छात्रा से अनैतिक कृत्य का है, जिसमें आरोपी व्याख्याता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दूसरा मामला महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना का है, जिसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट में हुई है।अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। दोनों मामलों में तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर निलंबन की कार्रवाई हुई है।

 छात्रा से अनैतिक कृत्य

जिले के एक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ व्याख्याता कल्याण कुमार भोई पर छात्रा से अनैतिक हरकत करने का आरोप लगा था। छात्रा के अभिभावक की शिकायत पर थाना कोटा में पाक्सो एक्ट( POCSO Act) और धारा 74 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई। 29 मार्च को व्याख्याता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। चूंकि वह 48 घंटे से अधिक समय तक जेल में रहा, इसलिए नियम 9(2)(क) के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय बीईओ तखतपुर कार्यालय रहेगा।

महिला कर्मचारी से छेड़छाड़

शासकीय कन्या प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक मनोज कुमार अनंत पर महिला कर्मचारी ने बार-बार छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। यह शिकायत प्राचार्य और बीईओ कोटा के माध्यम से मिली। जिला स्तर की जांच समिति ने आरोपों को सही पाया। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उल्लंघन पर मनोज अनंत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उनका मुख्यालय शासकीय हाई स्कूल, तेंदुआ तय किया गया है।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….