MERDER; मनचाहा धन पाने के लालच में दी 7 साल की मासूम की बलि,भाई-भाभी समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, नार्को टेस्ट में आरोपियों ने उगला सच

मुंगेली, मुंगेली जिले से अंधविश्वास की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। जिले के कोसाबाड़ी गांव में ‘मनचाहा धन’ प्राप्त करने के लालच में 7 साल की मासूम बच्ची लाली उर्फ महेश्वरी गोस्वामी की बलि कथित तौर पर तंत्र-मंत्र और झाड़फूंक के अंधविश्वास में दी गई। मामले में बच्ची के रिश्ते में भाई-भाभी सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

घटना 11 अप्रैल 2025 की रात की है, जब लाली अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। अगली सुबह वह लापता पाई गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। करीब एक महीने बाद, 6 मई को श्मशान के पास एक खेत में एक खोपड़ी और मानव अस्थियाँ मिलीं। डीएनए जांच में यह पुष्टि हुई कि वे अवशेष लाली के ही हैं।

डीएनए रिपोर्ट से हुआ खुलासा, मौत बेहद क्रूर तरीके से दी गई

बच्ची के माता-पिता के डीएनए से जब मिलान किया गया तो साफ हुआ कि बरामद खोपड़ी और अस्थियाँ उन्हीं की बेटी की थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे उसकी क्रूर हत्या की पुष्टि हुई।

पुलिस की महीनों की कड़ी जांच लाई रंग

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला और मुंगेली एसपी भोजराम पटेल के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम बनाई गई थी। जांच में साइबर सेल, सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान, नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और पॉलिग्राफ टेस्ट की मदद ली गई। इन सभी उपायों से सामने आया कि बच्ची की बलि ‘झरन पूजा’ नामक एक काले तांत्रिक अनुष्ठान के तहत दी गई थी, जिसे गांव में मनचाही समृद्धि पाने के लिए किया जाता है।

परिवार के ही निकले हत्यारे, 5 आरोपी गिरफ्तार

जांच में चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि बच्ची की हत्या की साजिश रचने वाले उसके ही रिश्ते में भाई-भाभी थे। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। चिम्मन गिरी गोस्वामी – बच्ची का रिश्ते में भाई है, ऋतु गोस्वामी – बच्ची की रिश्ते में भाभी और चिम्मन गिरी की पत्नी है, नरेंद्र मार्को – बच्ची को घर से उठाकर लाने वाला व्यक्ति है, आकाश मरावी – तांत्रिक पूजा में सहयोगी है, एवं रामरतन निषाद – झाड़फूंक करने वाला बैगा है.

ऐसे रची गई बलि की खौफनाक साजिश

    मुख्य साजिशकर्ता ऋतु गोस्वामी ने गांव के बैगा रामरतन निषाद के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी। इसके तहत मासूम बच्ची की बलि देकर काले तांत्रिक अनुष्ठान ‘झरन पूजा’ को संपन्न किया जाना था। आरोप है कि उसने नरेंद्र मार्को को पैसे देकर बच्ची को रात में घर से चुपचाप उठाने को कहा। फिर उसे काले कपड़े पहनाकर तांत्रिक क्रियाएं की गईं और चाकू से उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। शव को खेत में गाड़ दिया गया ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने पूजा में इस्तेमाल की गई सामग्री और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

    जेल भेजे गए सभी आरोपी

    सभी आरोपियों को 26 जुलाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 103(1), 140, 137(2), 61, और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है।

  1. Related Posts

    HC; नीट में भयंकर गड़बड़ी, 522 की जगह 95 तो 597 की जगह 45 मार्क्स मिले, कोर्ट ने NTA से मांगी ओरिजिनल OMR शीट

    मुम्बई, नीट यूजी 2026 के रिजल्ट को लेकर उठे विवाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गए हैं. तीन छात्रों ने अपने स्कोर में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अदालत का…

    PUBLIC; राजधानी में राजनीतिक अखाडा,आम जनता हलाकान, कर्मचारी संघ की तरह राजनीतिक दलों के आंदोलन पर बंदिश क्यों नहीं?

    अर्जुन तिवारी रायपुर, नई दिल्ली में गता दिवस लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपाई कांग्रेस भवन का घेराव…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र