RAILWAY;दाधापारा–बिलासपुर और दगोरी–निपानिया के बीच चौथी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति

0 नई लाइनों के निर्माण से रेल नेटवर्क होगा और भी सक्षम, संरक्षित एवं स्मार्ट

बिलासपुर, मुंबई-हावड़ा ट्रंक रूट पर स्थित रायपुर और बिलासपुर के मध्य दो महत्वपूर्ण खंड दाधापारा-बिलासपुर (3.48 किमी) एवं दगोरी-निपानिया (6.86 किमी) में चौथी लाइन के निर्माण हेतु रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है । इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षमता आवर्धन, परिचालन क्षमता में गुणात्मक वृद्धि तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की रणनीतिक दक्षता को और भी मजबूती मिलेगी।

दगोरी-निपानिया चौथी लाइन परियोजना के लिए 173.33 करोड़ रुपये की राशि तथा दाधापारा-बिलासपुर चौथी लाइन परियोजना के लिए 60.94 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। दोनों परियोजनाओं में सिविल, विद्युत/ट्रैक्शन तथा सिग्नल एवं दूरसंचार कार्य शामिल हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपने रेल नेटवर्क को सशक्त, संरक्षित एवं भविष्योन्मुखी बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रहा है । रेलवे के इस दूरदर्शी दृष्टिकोण और योजनाबद्ध प्रयासों के परिणामस्वरूप अब चौथी लाइन परियोजनाओं को नई गति और औपचारिक स्वीकृति प्राप्त हो रही है । बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेलखंड के बीच चौथी लाइन का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है, जिसमें अब तक कुल रूट लंबाई के आधे से अधिक हिस्से की सफल कमीशनिंग की जा चुकी है ।

  • Related Posts

    RAILWAY; छत्तीसगढ के रेल यात्रियों को तोहफा,गर्मियों की छुट्टियों के लिए अब ‘समर स्पेशल’ ट्रेनों का संचालन

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन संख्या 08871/08872 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन–नेताजी…

    RAILWAY; रेलवे ने कबाड बेचकर कमाए 303.47 करोड़, 12.4% अधिक राजस्व अत्जित कर रचा कीर्तिमान

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में “मिशन जीरो स्क्रैप” के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए स्क्रैप के निपटान से ₹303.74 करोड़ का राजस्व अर्जित किया…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……