FRAUD; बहनों के फर्जी हस्ताक्षर से भाई-भतीजे ने हड़प ली पिता की बोनस राशि, वकील सहित 4 पर जुर्म दर्ज

रायपुर, बहनों के नाम से फर्जी सहमति पत्र बनाकर पिता को प्राप्त धान की बोनस राशि हड़पने वाले बड़े भाई और भतीजे पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसमें फर्जी सहमति पत्र बनाने वाले वकील और दो गवाहों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम बकतरा निवासी उर्मिला बंजारे, प्रमिला बाई और दुकलहीन बाई और रामकिशुन जोशी आपस में भाई-बहन हैं। उनके पिता दिवंगत समारू राम जोशी का केंद्रीय सहकारी बैंक मंदिरहसौद में खाता है। वर्ष 2014-15 और 2015-16 में बोनस राशि के 40 हजार 560 रुपए जमा थे। रामकिशुन व उनके बेटे रामनाथ जोशी ने पूरी राशि का आहरण कर लिया। राशि निकालने के लिए दोनों ने उर्मिला, प्रमिला और दुकलहीन के नाम से  फर्जी सहमति पत्र बनवाया।इसमें उनके फर्जी हस्ताक्षर-अंगूठा लगाए गए। सहमति पत्र महासमुंद के नोटरी एडवोकेट हामिदुल्ला खान ने जारी किया है। इसमें गवाह के रूप में बालकरण यादव ने हस्ताक्षर किए हैं।

पीड़िताओं ने जानकारी होने पर थाने में शिकायत की। इसमें पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में परिवाद दायर किया। परिवाद के आधार पर न्यायालय ने रामकिशुन, उनके बेटे रामनाथ, वकील हामिदुल्ला खान और सहमति पत्र में गवाह के तौर पर हस्ताक्षर करने वाले बालकरण के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद मंदिरहसौद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • Related Posts

    HC; नीट में भयंकर गड़बड़ी, 522 की जगह 95 तो 597 की जगह 45 मार्क्स मिले, कोर्ट ने NTA से मांगी ओरिजिनल OMR शीट

    मुम्बई, नीट यूजी 2026 के रिजल्ट को लेकर उठे विवाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गए हैं. तीन छात्रों ने अपने स्कोर में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अदालत का…

    PUBLIC; राजधानी में राजनीतिक अखाडा,आम जनता हलाकान, कर्मचारी संघ की तरह राजनीतिक दलों के आंदोलन पर बंदिश क्यों नहीं?

    अर्जुन तिवारी रायपुर, नई दिल्ली में गता दिवस लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपाई कांग्रेस भवन का घेराव…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र