SUICIDE; महिला प्रोफेसर ने फांसी लगाकर दी जान, पंखे से लटकती मिली लाश, अकेली रहती थी

 दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। एक महिला प्रोफेसर ने फांसी लगाकर जान देदी। उनका शव दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 1 स्थित बीएसपी क्वार्टर नंबर 7 में पंखे से फांसी के फंदे पर झूलता मिला है।

घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है। महिला प्रोफेसर का नाम डॉ. अर्पिता चतुर्वेदी (43) है। वह बालोद के लीड कॉलेज में अतिथि प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थी। अर्पिता के पति अजय चतुर्वेदी, जो बीएसपी माइंस यूनिट में अधिकारी हैं। प्रोफेसर ने डॉ. अर्पिता चतुर्वेदी ने दल्लीराजहरा स्थित अपने बीएसपी क्वार्टर नंबर 7 में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना का खुलासा तब हुआ जब अर्पिता के पति अजय चतुर्वेदी, जो बीएसपी माइंस यूनिट में अधिकारी हैं, लगातार फोन कर संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे। कई बार कॉल करने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने राजहरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर जब पुलिस भीतर घुसी तो अर्पिता का शव फंदे से लटका मिला।

हाल ही में फिर से मिली थी अतिथि प्रोफेसर की नियुक्ति

डॉ. अर्पिता चतुर्वेदी बालोद महाविद्यालय में बायोटेक्नोलॉजी विषय की अतिथि प्राध्यापक रही हैं। कुछ माह पहले उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं, लेकिन हाल ही में उन्हें दोबारा बुलाया गया था। पति अजय चतुर्वेदी को बीएसपी की नंदनी माइंस, भिलाई में डीजीएम (डिप्टी जनरल मैनेजर) के पद पर पदोन्नति मिली थी। प्रमोशन के बाद वे भिलाई शिफ्ट हो गए थे, जबकि अर्पिता दल्लीराजहरा में अकेली रह रही थीं।

  • Related Posts

    STRIKE; विधायक के 2 समर्थकों ने थाने में किया सरेंडर, हटाए जाएंगे SDM और नायब तहसीलदार!

    अंबिकापुर, सरगुजा के  सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप में विधायक और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।…

    FIRE;मालवीय नगर अग्निकांड में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा,अब तक 17 विदेशियों समेत 21 की मौत

    0 मौत की चिंगारी कहां से भड़की? मालवीय नगर का एक होटल कैसे बन गया कब्रगाह नईदिल्ली, दिल्ली के मालवीय नगर स्थित बहुमंजिला होटल में आग से हड़कंप मच गया…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…