FARMER ID; पीएम किसान की 20वीं किस्त से पहले खुशखबरी, बिना फार्मर आईडी भी किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये

नईदिल्ली, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त से पहले किसानों के लिए एक और खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने योजना में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए किसानों के लिए फार्मर आईडी को अनिवार्य किया था। माना जा रहा था कि पीएम किसान योजना की 20 वीं किस्त के 2000 रुपये सिर्फ उन्हीं किसानों के खाते में आएंगे, जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्रेशन करा लिया है। हालांकि अब जानकारी मिल रही है कि सरकार इस नियम में ढील देने का मूड बना चुकी है।

जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार ने बिहार के सभी किसानों को इस नियम से छूट दे दी है। मतलब बिहार के 74 लाख किसानों के खाते में 2000 रुपये आएंगे। अन्य राज्यों में भी किसानों को यह छूट मिल सकती है या नहीं, इस पर अभी कुछ अपडेट नहीं म‍िल पाया है।

पीएम किसान की 20वीं किस्त कब मिलेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को यूपी के वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का पैसा 9.7 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। इस मौके पर देशभर में राज्य स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

बिना फार्मर आईडी नहीं मिलेगी 21वीं किस्त

हालांकि सरकार की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि किसी भी सूरत में पीएम किसान सम्मान योजना की 21वीं किस्त का पैसा बिना फार्मर आईडी के नहीं मिलेगा। अभी तक बड़ी संख्या में किसानों ने फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। जबकि सरकार चाहती है कि योजना में पारदर्शिता बने, इसके लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन बहुत ही जरूरी है।

ई-केवाईसी नहीं कराई तो नहीं मिलेगा पैसा

हालांकि सरकार की ओर से सिर्फ फार्मर आईडी पर ही छूट मिलने के आसार हैं। लेकिन ई-केवाईसी और आधार वेरिफिकेशन नहीं कराने वाले किसानों को झटका लग सकता है। जानकारी के मुताबिक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों के खाते में 2000 रुपये की किस्त नहीं आएगी। अगर बैंक अकाउंट में आधार नंबर सही नहीं है या पीएम किसान के रजिस्ट्रेशन में दर्ज आधार की जानकारी बैंक खाते से मेल नहीं खाती है तो पैसा नहीं मिलेगा।

  • Related Posts

    MANGO; कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव 29 मई से,ढ़ाई सौ देशी-विदेशी किस्मों का प्रदर्शन

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 29, 30 एवं 31 मई को कृषि महाविद्यालय…

    IGKV; कृषि महाविद्यालय के स्थापना दिवस पर पूर्व अधिष्ठाताओं एवं पूर्व छात्रों का सम्मान 22 मई को, वार्षिक समारोह और छात्र संघ शपथ ग्रहण भी होगा

    रायपुर, कृषि महाविद्यालय, रायपुर द्वारा महाविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर 22 मई को दोपहर 02 बजे से वार्षिक समारोह, छात्र संघ शपथ ग्रहण, पूर्व अधिष्ठाता सम्मान तथा पूर्व…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…