DRONES; खेती में ड्रोन का उपयोग, विद्यार्थियों के लिए कृषि विवि. में सात दिवसीय कौशल प्रशिक्षण

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में “कृषि में ड्रोन के उपयोग” विषय पर कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम 31 जुलाई से 06 अगस्त, 2025 तक कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल, अखिल भारतीय समन्वित खरपतवार प्रबंधन परियोजना एवं न्यू स्काई-कलश वेंचर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। तीन दिन प्रतिभागियों को कलश वेंचर्स के ट्रेनर्स ने ड्रोन के हार्डवेयर, कृषि में उपयोगिता और इसमें व्यवसाय खड़ा करने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कौशल प्रशिक्षण के चौथे, पांचवे एवं छठे दिन प्रतिभागियों ने ट्रेनर्स के मार्गदर्शन में ड्रोन उड़ाना सीखा। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रतिभागियों का लिखित मूल्यांकन किया गया।
कार्यक्रम के समापन में डॉ. गिरीश चंदेल, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गए। डॉ. चंदेल ने आधुनिक कृषि में ड्रोन के प्रभावी उपयोग और इसके माध्यम से फसलों की निगरानी पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम का फीडबैक भी लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. संजय शर्मा अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. आरती गुहे अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायपुर, डॉ. विनय पांडेय अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर, डॉ. एस.एस. टूटेजा निदेशक विस्तार सेवाएं, महाविद्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्ष, प्लेसमेंट सेल के अधिकारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीतीश तिवारी, डॉ. रामा मोहन सावू एवं डॉ. शुभा बैनर्जी ने किया।

  • Related Posts

    IGKV; कृषि शिक्षा के लिए नहीं मिल रहे छात्र, 396 सीट खाली, अब पीएटी. एवं 12वीं के आधार पर बीएससी.कृषि में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी     

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषक नगर, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पी.ए.टी. एवं कक्षा 12वीं के आधार पर बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि…

    IGKV; कृषि विवि. में 29-30 सितंबर को होगा ‘यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव’,छत्तीसगढ के एक हजार युवा शामिल होंगे

    0 आई.आई.टी, एन.आई.टी, आई.आई.आई.टी. और सीजी काॅस्ट भी होंगे आयोजन में सहयोगी रायपुर , इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर, भारतीय सूचना…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी