ELECTRICITY; स्वीच आफ, कैसे मिल रहा उपभोक्ताओं को हॉफ बिजली बिल योजना में संशोधन का लाभ ?

0 जिले बिजली की अनियमत आपूर्ति एवं लोवोल्टेज की स्थायी समस्या

महासमुंद, जिले बिजली की अनियमत आपूर्ति एवं लोवोल्टेज की स्थायी समस्या से हॉफ बिजली बिल योजना में संशोधन भी काम नहीं आ रहा है। जिले के ग्रामीण इलाकों में यह योजना हाँफ रही है। जहां रात अंधेरे में गुजर रही है और बिजली गोल होने से खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। खेतों में दरारें आने लगी है और किसान बिजली विभाग को कोसने लगे है।

जिले के बसना इलाके के किसान नेता विनोद प्रधान ने बताया कि पखवाडे भर से बारिश नहीं होने से अब खेतों में पानी की जरुरत महसूस की जा रही है। ऐसे में पम्प से सिंचाई की जा रही है क्यौंकि रोपाई के चलते खेतों से पानी बहा दिया गया है। लेकिन अभी बिजली की समस्या खडी हो गई है। पिछले तीन दिनों से लो-वोल्टेज के चलते पम्प बंद है अथवा पम्प जल गए है। रातें भी अंधेरे में गुजर रही है। खासकर गढफुलझर इलाके में बिजली की समस्या गंभीर हो रही है।

इधर जिला प्रशासन ने दावा किया है कि हॉफ बिजली बिल योजना में संशोधन के चलते 100 यूनिट तक की मासिक खपत पर 50 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। यह संशोधन राज्य सरकार की आम जनता को महंगाई से राहत देने और ऊर्जा के किफायती उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। महासमुन्द जिले में इस योजना से लगभग 1 लाख 40 हजार 393 सामान्य और कमजोर वर्ग के उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलने का दावा किया जा रहा है।

जिले के 56 हजार 501 बीपीएल परिवारों को पूर्व की तरह 30 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा जारी रहेगी। ये परिवार हॉफ बिजली बिल योजना के अन्य लाभों के भी पात्र बने रहेंगे। इस योजना से विशेष रूप से ग्रामीण एवं निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

  • Related Posts

    FARMING; बारिश से किसान गदगद, प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर,69 प्रतिशत बोनी पूर्ण, रोपाई भी शुरु

    रायपुर, प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती किसानी का कार्य जोरों पर हैं। प्रदेश में अब तक 389.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। राज्य में…

    IGKV; ऑनलाइन यूजी काउंसिलिंग-2026 हेतु प्रथम चरण का पंजीयन समाप्त, प्रावीण्य सूची 23 जुलाई को

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु बी.टेक. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं बी.टेक. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संचालित ऑनलाइन यूजी काउंसिलिंग-2026 के प्रथम चरण…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र