FERTILIZER; ‘266 का यूरिया 1000 रुपये में’, गुस्से में किसानों ने गोदाम में मारा छापा तो यूरिया का स्टॉक मिला, अधिकारी का लाचारी भरा जवाब

राजनांदगांव, छत्तीसगढ में धान की रोपाई बियासी के समय किसानों के सामने खाद का संकट गहराता जा रहा है। प्रेदेश के साथ राजनांदगांव जिले में भी खाद की कमी ने किसानों को परेशान कर कर दिया है। एक तरफ सहकारी सोसायटी में खाद का स्टॉक नहीं है वहीं, निजी दुकानों में खाद को कीमत से दो से चार गुना ज्यादा पर बेचा जा रहा है। ऐसा ही मामला नंदई चौक में सामने आया है। जहां किसान संघ की छापेमारी के बाद छिपाकर रखे गए यूरिया के पूरे स्टॉक का खुलासा हुआ है।

दरअसल यहां कृषि विभाग का लाइसेंस लेकर एक विक्रेता खाद बेचता है। किसानों को जानकारी हुई कि यहां खाद उपलब्ध है लेकिन जैसे ही किसान यहां पहुंचे तो दुकानदार ने कहा कि स्टॉक खत्म हो गया है। वहीं जो किसान एक बोरी यूरिया की कीमत एक हजार रुपये दे रहा था उसे आसानी से खाद मिल रही थी। जबकि यूरिया की कीमत छत्तीसगढ़ में 266 रुपये प्रति बोरी तय की गई है।

कृषि विभाग ने कहा यहां स्टॉक शून्य है…..

खाद नहीं मिलने से परेशान किसान कृषि विभाग पहुंचे। किसानों ने मामले की शिकायत सहायक संचालक टीकम ठाकुर से की। सहायक संचालक ने कहा कि उनके विभागीय रिकार्ड के मुताबिक अमन इंटरप्राइजेस में खाद का स्टॉक शून्य बताया। इसके बाद किसान भड़क गए और खुद दुकान पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए दुकान का गोदाम खोल दिया। यहां भारी मात्रा में यूरिया को स्टॉक करके रखा गया था।

कृषि अफसर लाचार

किसान के हंगामे के बाद कृषि विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। कृषि विभार के अफसरों की मौजूदगी के बाद भी दुकानदार ने खाद बेचने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दुकान संचालक और किसानों के बीच जमकर विवाद हुआ। किसानों का आरोप है कि कृषि विभाग के अफसर खुद ही दुकानदार से वास्तविक कीमत पर खाद का विक्रय नहीं करा रहे हैं। किसानों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी

मौके पर पहुंची निरीक्षक ने कहा कि विभाग का रिकार्ड अपडेट नहीं होने की वजह से दुकान में स्टॉक शून्य बता रहा। दुकानदार ने बताया कि खाद का स्टॉक मंगलवार की रात पहुंचा है। इसके बाद किसान और आक्रोशित हो गए। हालांकि किसान सिर्फ यही मांग करते रहे कि उन्हें जरूरत के मुताबिक तय दाम पर ही खाद उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन का कहना है कि किसानों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

खाद को लेकर बसना इलाके की समितियों में बवाल

महासमुंद जिले के बसना अनुभाग की सहकारी समितियों में स्टाक की कमी के बीच खाद वितरण के लेकर बवाल हो रहा है। अंकोरी समिति में यूरिया खाद कम होने एवं मांग ज्यादा होने की वजह से सेल्समेन दुकान पर ताला जड दिया है। उसका कहना है कि पर्याप्त खाद पहुंचने पर ही वह खाद वितरण करेगा अन्यथा किसानों में झगडे की आशंका है। किसान नेता पूर्व सरपंच विनोद प्रधान का आरोप है कि निजी दुकानों में यूरिया खाद है लेकिन समितियों में खाद नहीं है। इससे व्यापारियों के साथ कृषि अफसरों की मिलीभगत झलकती है।

  • Related Posts

    IGKV; कृषि शिक्षा के लिए नहीं मिल रहे छात्र, 396 सीट खाली, अब पीएटी. एवं 12वीं के आधार पर बीएससी.कृषि में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी     

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषक नगर, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पी.ए.टी. एवं कक्षा 12वीं के आधार पर बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि…

    IGKV; कृषि विवि. में 29-30 सितंबर को होगा ‘यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव’,छत्तीसगढ के एक हजार युवा शामिल होंगे

    0 आई.आई.टी, एन.आई.टी, आई.आई.आई.टी. और सीजी काॅस्ट भी होंगे आयोजन में सहयोगी रायपुर , इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर, भारतीय सूचना…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी