FESTIVAL;सीएम साय बोले-तिरंगा हम लोगों की आन-बान-शान है, राजधानी में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

0 देश प्रेम में उमड़ पड़ा जनसैलाब, जनभावना ने बता दिया राष्ट्र प्रथम

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर में आजादी के महोत्सव के रूप में राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन से विशाल भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह भारी उत्साह के साथ स्वागत किया गया तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जब बात तिरंगे की आती है तो लोगों को बचपन याद आ जाता है जब हम स्कूल में पढ़ते थे। तब 15 अगस्त में प्रभातफेरी अपने गांव में निकलते थे और विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा का गान करते थे। यह तिरंगा हम लोगों की आन बान शान है यह हमेशा ऊपर रहना चाहिए। इस तिरंगे के लिए हमारे देश के लाखों लोगों ने अपना बलिदान और कुर्बानी दी है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अपनी जान की बाजी लगाकर देश की सुरक्षा करने वाले जवानों का आज हम सम्मान करते हैं। मेरा अभिमान है तिरंगा, मेरा स्वाभिमान है तिरंगा, यह तिरंगा है तो हम सब हैं। नई पीढ़ी के मन में तिरंगे के प्रति मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

तिरंगा हमारी राष्ट्रीयता और बलिदान का प्रतीक है – नीलू शर्मा

तिरंगा यात्रा के प्रदेश संयोजक नीलू शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीयता और बलिदान का प्रतीक है। हमारी आन बान और शान का प्रतीक है। 15 अगस्त हमारा राष्ट्रीय पर्व है और राष्ट्रीय पर्व में हम निश्चित रूप से देश की आजादी में जो लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है उन्हें नमन करने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। उन्होंने सभी से अपील किया कि अपने घरों में तिरंगा लगाए और सेल्फी ले एवं इस सोशल मीडिया में शेयर भी करें।

जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि रायपुर के सभी 20 मंडलों में भाजपा के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकाली एवं हर घर तिरंगा अभियान से लगातार जुड़े हुए हैं और एक लाख से अधिक तिरंगा लगाया गया है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए भाजपा के सभी जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कार्यक्रम का आभार नव नियुक्त प्रदेश मंत्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रायपुर शहर जयंती पटेल ने किया।

  • Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा