NSUI; एनएसयूआई के 84 पदाधिकारियों को जारी किया नोटिस, प्रदेश कार्यकारिणी बैठक से नदारद थे

रायपुर, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) छत्तीसगढ़ ने 12 अगस्त 2025 को आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल न होने वाले 84 पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. यह बैठक प्रदेश प्रभारी महावीर गुर्जर और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की अध्यक्षता में हुई थी, जिसमें सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य थी. लेकिन कार्यक्रम के दौरान कई प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव और जिला अध्यक्ष बैठक में मौजूद नहीं थे. संगठन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी अनुपस्थित पदाधिकारियों से 48 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है.

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अनुपस्थित 3 प्रदेश उपाध्यक्ष ,14 प्रदेश महासचिव, 50 सचिव और 17 जिलाध्यक्षों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है. इनमें सोनू साहू, हरजीत कौर, पूर्णिमा साहू सहित प्रदेश महासचिव अमन विश्नोई, फरहान अहमद, मनोहर सेठिया, गगन जैन, सरफराज खान समेत 84 नाम शामिल हैं.

48 घंटे में जवाब, वरना कार्रवाई
NSUI के प्रभारी महामंत्री (संगठन) हेमंत पाल द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि 48 घंटे के भीतर जवाब नहीं देने पर संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी. अनुपस्थित पदाधिकारियों को अपना जवाब लिखित रूप में जमा करना अनिवार्य होगा. NSUI का कहना है कि अनुशासन और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. महत्वपूर्ण बैठकों में अनुपस्थिति से संगठन के कामकाज पर नकारात्मक असर पड़ता है, इसलिए इस बार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.

  • Related Posts

    BJP; बीजेपी की नई टीम में सोशल मीडिया पर फोकस, जिम्मेदारी मिलते ही डिलीट किए अकाउंट, हटाई पुरानी पोस्ट

    0 नितिन नवीन के साथ काम कर चुके हैं दीपक मह्स्के नई दिल्ली, बीजेपी की नई टीम में जिस तरह सोशल मीडिया टीम को बढ़ाया गया है उससे ये संदेश…

    STRIKE; JSSC CGL समेत TDPL के जरिए हुई सभी परीक्षाएं होंगी रद्द, छात्र आंदोलन के बीच सीएम हेमंत सोरेन का ऐलान

    रांची, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है. TDPL एजेंसी के जरिए हुई सभी परीक्षाएं रद्द की जाएंगी. इसके साथ…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार