POLITICS; मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम विष्णुदेव साय विदेश प्रवास पर जाएंगे,10 दिन जापान और दक्षिण कोरिया में रहेंगे

रायपुर, भाजपा प्रदेश संगठन के विस्तार के बाद अब विष्णु देव साय मंत्रिमंडल की विस्तार की कवायद तेज हो गई है. पार्टी सूत्रों की माने तो 21 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा. इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त से 10 दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना होंगे। बतौर मुख्यमंत्री का यह पहला विदेश प्रवास होगा।

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 22 अगस्त से पहले विदेश दौरे पर जा रहे हैं, इसके पहले मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर भाजपा हाईकमान ने मंजूरी दे दी है. साय के विदेश दौरे से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा. इस बात का संकेत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में दिल्ली यात्रा से वापस के बाद अपने बयान में दे दिया था, जब उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा था कि अब इंतजार खत्म होने वाला है, मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो जाएगा.

हरियाणा की तर्ज पर होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

हरियाणा की विधानसभा में भी 90 विधायक हैं. हरियाणा में बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं. लिहाजा, हरियाणा के फॉर्मूले को छत्तीसगढ़ में भी लागू करते हुए 3 और मंत्री बनाए जा सकते हैं. हालांकि, छत्तीसगढ़ बनने के बाद से 13 मंत्री ही बनते आ रहे हैं. नियमों के तहत विधायकों की संख्या के 15 प्रतिशत ही मंत्री बन सकते हैं, इस लिहाज से 90 विधायकों में 13.5 मंत्री बन सकते हैं. इसलिए मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री भी हो सकते हैं.

सीएम साय 21 अगस्त की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे

बताया गया है कि सीएम साय 21 अगस्त की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे और शाम को जापान के लिए रवाना होंगे। वहां वे स्थानीय उद्योगपतियों, निवेशकों और अधोसंरचना विकास से जुड़े उद्यमियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान निवेश को आकर्षित करने और राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री 31 अगस्त की शाम दिल्ली लौटेंगे

वहीं जापान के बाद मुख्यमंत्री साय और उनकी टीम दूसरे चरण में दक्षिण कोरिया जाएंगे। वहां भी उद्योग और अधोसंरचना क्षेत्र में साझेदारी को लेकर बैठकों का आयोजन होगा। उसके बाद मुख्यमंत्री साय 31 अगस्त की शाम दिल्ली लौटेंगे।वहीं जापान के बाद मुख्यमंत्री साय और उनकी टीम दूसरे चरण में दक्षिण कोरिया जाएंगे। वहां भी उद्योग और अधोसंरचना क्षेत्र में साझेदारी को लेकर बैठकों का आयोजन होगा। उसके बाद मुख्यमंत्री साय 31 अगस्त की शाम दिल्ली लौटेंगे।

  • Related Posts

    BJP; बीजेपी की नई टीम में सोशल मीडिया पर फोकस, जिम्मेदारी मिलते ही डिलीट किए अकाउंट, हटाई पुरानी पोस्ट

    0 नितिन नवीन के साथ काम कर चुके हैं दीपक मह्स्के नई दिल्ली, बीजेपी की नई टीम में जिस तरह सोशल मीडिया टीम को बढ़ाया गया है उससे ये संदेश…

    STRIKE; JSSC CGL समेत TDPL के जरिए हुई सभी परीक्षाएं होंगी रद्द, छात्र आंदोलन के बीच सीएम हेमंत सोरेन का ऐलान

    रांची, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है. TDPL एजेंसी के जरिए हुई सभी परीक्षाएं रद्द की जाएंगी. इसके साथ…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार