POLITICS; मंत्रिमंडल विस्तार के बीच सियासी हलचल तेज, मुख्यमंत्री के OSD पहुंचे राज भवन,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भी मिले राज्यपाल से,रमन दिल्ली रवाना

रायपुर, प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच राजनीतिक हलचल तेज है। सोमवार शाम मुख्यमंत्री के ओएसडी उमेश अग्रवाल राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की। इससे पहले पूर्व मंत्री और विधायक अमर अग्रवाल भी राजभवन पहुंचे थे। उनके पहुंचने की खबर से राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई।

इधर इसी अटकलों के बीच आज शाम विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह दिल्ली रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, विस अध्यक्ष रमन सिंह कुछ ही देर में दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जिसके बाद कल पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान रमन सिंह रजत जयंती महोत्सव के लिए आमंत्रित करेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक, अमर अग्रवाल को राजभवन से मुलाकात के लिए फोन आया था। इसके बाद वे अपने एक साथी के साथ राज्यपाल रमेन डेका से मिलने पहुंचे। हालांकि, इस मुलाकात को विधायक अमर अग्रवाल ने महज सौजन्य भेंट बताया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि 10 दिन पहले राज्यपाल से समय लिया था, लेकिन राज्यपाल से मिलने का समय नहीं मिल पाया था। आज समय मिला तो मुलाकात करने पहुंचे।

बता दें इसके पहले सीएम साय एवं संगठन महामंत्री जामवाल भी राज्यपाल से मिल चुके है। इधर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 19 अगस्त 2025 को सवेरे 11 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित होगी। सीएम साय 22 अगस्त को विदेश प्रवास पर जाएंगे।

किसी मंत्री का नहीं होगा इस्तीफा

जानकारी के अनुसार, सरकार में शामिल किसी भी मंत्री का इस्तीफा नहीं लिया जाएगा। पुराने मंत्रियों की कुर्सी सुरक्षित रहेगी इसके साथ ही उनके विभागों में कोई बदलाव नहीं होगा। अनुमान है कि एक मंत्री सामान्य वर्ग से, दूसरा अनुसूचित जनजाति से और तीसरा पिछड़ा वर्ग से हो सकता है। इसके साथ ही बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री शामिल किया जाएगा।

19 की सुबह हो सकती है शपथ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना होंगे। माना जा रहा है कि ऐसे में कल सुबह शपथ हो सकती है। वहीं, कल होने वाली कैबिनेट बैठक में नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो सकता है।

  • Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा