POLITICS; छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, भाजपा विधायक राजेश मूणत और संपत अग्रवाल का दो-दो विधानसभा के वोटर लिस्ट में है नाम, कांग्रेस ने चुनाव आयाेग से की निर्वाचन शून्य करने की मांग

रायपुर,  वोट चोरी को लेकर कांग्रेस पूरे देश में “वोट चोर गद्दी छोड़” आंदोलन चला रही है. छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस ने वोट चोरी का आरोप लगाया है. रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस कांफ्रेंस कर रायपुर शहर के विधानसभा सीटों में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए बीजेपी विधायकों के एक से ज्यादा वोटर आईडी होने की बात कही. कांग्रेस ने इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए विधायक राजेश मूणत और संपत अग्रवाल का निर्वाचन शून्य करने की मांग की है.

रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, भाजपा विधायक सम्पत अग्रवाल और उनके पूरे परिवार का रायपुर दक्षिण और बसना की मतदाता सूची में नाम दर्ज है. रायपुर और बसना में सम्पत अग्रवाल और उनके पूरे परिवार का वोटर लिस्ट में एपिक नंबर अलग-अलग है. पश्चिम के विधायक राजेश मूणत का उत्तर और पश्चिम दोनों विधानसभा के वोटर लिस्ट में नाम है और दोनों विधानसभाओं में उनका अलग-अलग एपिक नंबर है. मूणत की धर्मपत्नी का भी अलग-अलग विधानसभा में अलग-अलग एपिक नंबर से वोटर लिस्ट में नाम दर्ज है. शपथ पत्र में राजेश मूणत ने सिर्फ पश्चिम में नाम होने की बात लिखी है.

विकास उपाध्याय ने कहा, प्रदेश में वोट चोरी कर परिणाम बदलने की कोशिश की गई. 2023 विधानसभा चुनाव में सभी कहते थे कि कांग्रेस की सरकार आएगी, लेकिन भाजपा और निर्वाचन आयोग की गठजोड़ की वजह से परिणाम कांग्रेस के पक्ष में नहीं आया. छत्तीसगढ़ में भी वोटों की चोरी हुई है.

दो जगह वोट डालने वालाें के खिलाफ दर्ज हो अपराधिक मामला – गिरीश दुबे

विकास उपाध्याय ने प्रजेंटेशन के माध्यम से दिखाया कि कई व्यक्तियों का दो-दो एपिक नम्बर से कई वार्डों में नाम दर्ज है. एक ही महिला संध्या लहरे का 4 जगह रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नाम दर्ज है. उपाध्याय ने रायपुर ग्रामीण, उत्तर, दक्षिण, धरसीवां सहित प्रदेश के कई सीटों पर वोट चोरी का आरोप लगाया है. शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा, पहले निर्वाचन आयोग के पास यह विषय लाया गया था. ओडिशा, बिहार के लोग छत्तीसगढ़ और अपने राज्य दोनों जगह वोट डालते हैं. नेताओं के दो-दो जगह नाम है. इस मामले में अपराधित प्रकरण दर्ज होनी चाहिए.

इलेक्शन कमीशन की साइट से संपत का शपथ पत्र हटाने का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने कहा, कांग्रेस की प्रेसवार्ता के बीच इलेक्शन कमीशन की साइट से सम्पत अग्रवाल का शपथ पत्र हटा दिया गया. कुछ ही देर पहले सम्पत अग्रवाल और राजेश मूणत का शपथ पत्र प्रोजेक्टर में दिखाया गया था. प्रेस कांफ्रेंस में शहर जिलाध्यक्ष गिरीश दुबे, ग्रामीण अध्यक्ष उधो वर्मा, रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, रायपुर ग्रामीण से विधायक प्रत्याशी पंकज शर्मा, पूर्व निगम सभापति प्रमोद दुबे समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे.

कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

प्रेस कांफ्रेंस के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन आयोग पहुंचा. कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर रायपुर के विधानसभाओं में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए गड़बड़ी की शिकायत की. विधायक राजेश मूणत और संपत अग्रवाल का निर्वाचन शून्य करने की मांग भी की. दोनों विधायकों पर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को भ्रमित करने का आरोप लगाया है.

  • Related Posts

    BJP; बीजेपी की नई टीम में सोशल मीडिया पर फोकस, जिम्मेदारी मिलते ही डिलीट किए अकाउंट, हटाई पुरानी पोस्ट

    0 नितिन नवीन के साथ काम कर चुके हैं दीपक मह्स्के नई दिल्ली, बीजेपी की नई टीम में जिस तरह सोशल मीडिया टीम को बढ़ाया गया है उससे ये संदेश…

    STRIKE; JSSC CGL समेत TDPL के जरिए हुई सभी परीक्षाएं होंगी रद्द, छात्र आंदोलन के बीच सीएम हेमंत सोरेन का ऐलान

    रांची, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है. TDPL एजेंसी के जरिए हुई सभी परीक्षाएं रद्द की जाएंगी. इसके साथ…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार