POLITICS; कांग्रेस ने सरकार को घेरा, लालकिले से जिस बस्तर ओलंपिक की सराहना की गई,उसकी ट्रैक सूट खरीदी में घोटाला

0 डेढ साल में डेढ कि.मी. सडक निर्माण के मात्र दो कार्यादेश जारी -दीपक बैज

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि जिस बस्तर ओलंपिक को लेकर प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से बड़ी-बड़ी बाते कर रहे थे उसी बस्तर औलंपिक में ट्रेक सूट खरीदी में साय सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। 4500 ट्रैक सूट खरीदी के लिये निविदा बुलाया गया, जिसमें क्वालीफाई करने वाली 5 कंपनियां एक ही ब्रांड शिव नरेश स्पोर्ट्स प्रा.लि. से जुड़ी थी। सभी पांचो कंपनियां एक ही ट्रैक सूट मॉडल (आर्टिकल कोड 459 ।) के लिये बोली लगाया। इसमें शिव नरेश स्पोर्ट्स प्रा.लि. को एल 1 घोषित किया गया तथा उससे 2499 रुपये. की दर पर ट्रैक सूट खरीदा गया। जबकि कंपनी की वेब साईट पर उसी ट्रैक सूट की कीमत 1539 रू. में उपलब्ध है। मामला एक ट्रैक सूट खरीदी का है पूरे आयोजन में कितना घोटाला हुआ होगा कल्पना की जा सकती है। 

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अभी तक 717 सड़कों का कार्यदेश सार्वजनिक नहीं किया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सूचना के अधिकार के तहत खुलासा हुआ था कि डेढ़ सालों में भाजपा सरकार ने मात्र 2 सड़को को स्वीकृत किया है। वह भी मुंगेली में डेढ़ किलोमीटर और मैनपाट में मात्र 0.45 मीटर की। इस खुलासे के बाद उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने दावा किया कि उनकी सरकार ने 717 सड़के बनाई है। हमने 2 अगस्त को उपमुख्यमंत्री को चनौती दिया था कि जिन 717 सड़को के बनाने का वे दावा कर रहे उसके कार्य को सार्वजनिक करें। आज 17  दिन हो गये अभी तक अरूण साव जी इन सड़को का कार्यदेश सार्वजनिक नहीं किया। इससे साफ होता है कि वे झूठ बोले थे भाजपा की सरकार ने पौने दो साल में मात्र 2 सड़कें वह थी 1 किलोमीटर से कम की बनाई है। 

मुख्यमंत्री जापान और कोरिया प्रवास के एजेंडे को सार्वजनिक करें
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शासकीय दौरे पर जापान और दक्षिण कोरिया जा रहे है। यह उनका शासकीय दौरा है अतः प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि उनके इस दौरे का एजेंडा क्या है? उनके दौरे से प्रदेश को क्या फायदा होगा? मुख्यमंत्री को इसके जानकरी राज्य की जनता को देनी चाहिए ।

  • Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा