COMPENSATION; भारतमाला घोटाले की जांच रिपोर्ट में देरी से संभागायुक्त कावरे नाराज, दो टीमों की जांच रिपोर्ट अब भी बाकी

रायपुर, भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर-विशाखापट्‌नम इकॉनामिक कॉरिडोर में मुआवजा घोटाले के बाद भूअर्जन मुआवजा प्रकरणों को लेकर प्राप्त दावा-आपत्तियों व शिकायतों की जांच रिपोर्ट को लेकर रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे ने सोमवार को समीक्षा की. इस दौरान एक और जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट संभागायुक्त को सौंपी. इसके पहले एक टीम द्वारा रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है. जबकि दो टीमों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है. इस पर नाराजगी जताते हुए संभागायुक्त ने संबंधित टीमों को अपनी रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करने कहा है, ताकि आगे कार्रवाई की जा सके.

गौरतलब है कि संभागायुक्त ने भारतमाला परियोजना के तहत भू-अर्जन मुआवजा प्रकरणों के संबंध में नए सिरे से दावा-आपत्तियां मंगाई गई थीं.इनमें डेढ़ सौ से अधिक दावा आपत्तियां व शिकायतें मिली थीं. दावा-आपत्तियों की जांच के लिए अपर कलेक्टर ज्योति सिंह, उमाशंकर बंदे, निधि साहू, इंदिरा देवहारी की अध्यक्षता में अलग-अलग चार टीमें बनाई थीं. चारों टीमों को हफ्तेभर में रिपोर्ट देने कहा गया था. बाद में 15 अगस्त तक जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट देने का अल्टीमेटम दिया गया.

संभागायुक्त के सख्त निर्देशों के बाद भी टीमों ने निर्धारित समयावधि में अपनी जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी. बताया गया है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने में पहले से ही काफी देर हो चुकी है. इसके चलते प्रभावित किसानों को न तो न्याय मिल पा रहा है और न ही दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हो पा रही है. नए सिरे से प्राप्त दावा-आपत्तियों में ज्यादातर प्रभावित किसानों ने अर्जित भूमि का कम मुआवजा मिलने की बात कही है. हालांकि ऐसे प्रकरणों में प्रभावित किसान संभागायुक्त के न्यायालय के समक्ष अभ्यावेदन दे सकते हैं. वहीं, गड़बड़ी संबंधी शिकायतों पर शासन द्वारा निर्णय लिया जाएगा.

  • Related Posts

     HC; पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का हक नहीं, हाईकोर्ट में सभी याचिकाएं खारिज

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी याचिकाओं को खारिज कर दिया है. जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की एकलपीठ ने स्पष्ट…

    FEDERATION; फेडरेशन के जिला संयोजकों के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, 30 अक्टूबर तक बैठक कर चयन किया जाएगा

    रायपुर , छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रांतीय बैठक दिनांक 06 सितंबर 2026 को रायपुर में आयोजित की गई थी। बैठक में फेडरेशन से संबद्ध संगठनों के प्रांत अध्यक्षों, संभाग…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात