ACCIDENT; सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज़ रफ्तार बाइक,2 दोस्तों की मौत, हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

रायपुर, अभनपुर से लगे थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम नवागांव (ल) में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नवा रायपुर की ओर से आ रही तेज़ रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में सरिया भरा हुआ था और वह वीआईपी रोड किनारे खड़ा था। अंधेरे और तेज़ रफ्तार की वजह से बाइक चालक ट्रक को देख नहीं पाया और सीधा उसके पीछे जा टकराया। हादसे में चालक और पीछे बैठे युवक की घटनास्थल पर ही जान चली गई। मृतकों की पहचान डेमन साहू और जितेंद्र ध्रुव, दोनों उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों नवागांव (ल) के ही निवासी थे।

सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चीरघर भेजा। रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। इधर, इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।

  • Related Posts

    MURDER; मजदूरी न बढ़ाने पर चाकू से किया 50 वार, बेरहमी से की व्यवसायी की हत्या फिर नकदी लूटकर हुए फरार

    धमतरी, छत्तीसागढ के धमतरी जिले में हत्या की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. यहां पर मजदूरी नहीं बढ़ाने, दुर्व्यवहार करने और गाली-गलौज से…

    CBI; नौगई हत्याकांड की सीबीआई जांच को मिली हरी झंडी, शासन से अधिसूचना जारी,3 लोंगों को जलाकर मारा था

    अंबिकापुर, सरगुजा के कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौगई में 16 जून की रात भाजपा नेता समेत 3 लोगों की कार में जलाकर तथा फरसे से वार…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’