RAIN; बस्तर में अतिवृष्टि तो मैदानी इलाके में अल्पवर्षा का खतरा,सरगुजा में भी हालात ठीक नहीं

0 प्रदेश में अब तक 867.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर, छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई. हालांकि अब अगले दिन तक बारिश और बादल गरजने की गतिविधि कमजोर रहेगी. शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 33.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान दुर्ग में 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. बहरहाल बस्तर में भारी वर्षा हुई तो सरगुजा समेत मैदानी इलाकों में अल्प से मध्यम बारिश महसूस की जा रही है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, मानसून द्रोणिका अपने सामान्य स्थिति में बना हुआ है, जिसके कारण प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है.

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 867.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1256.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 429.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
 
रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 734.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 612.5 मि.मी., गरियाबंद में 727.2 मि.मी., महासमुंद में 645.4 मि.मी. और धमतरी में 777.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 831.0 मि.मी., मुंगेली में 814.0 मि.मी., रायगढ़ में 1019.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 700.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1014.3 मि.मी., सक्ती में 893.8 मि.मी., कोरबा में 841.9 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 843.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 712.5 मि.मी., कबीरधाम में 609.4 मि.मी., राजनांदगांव में 783.3 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1089.1 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 652.9 मि.मी. और बालोद में 936.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 618.4 मि.मी., सूरजपुर में 953.3 मि.मी., जशपुर में 861.3 मि.मी., कोरिया में 981.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 876.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1247.3 मि.मी., कोंडागांव में 801.1 मि.मी., कांकेर में 1011.8 मि.मी., नारायणपुर में 1085.7 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1185.1 मि.मी., सुकमा में 932.9 मि.मी. और बीजापुर में 1147.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

  • Related Posts

    IGKV; सीएम साय बोले- युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें,युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद

    500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का किया अवलोकन* रायपुर, छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारा प्रयास है…

    FARMING; राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए। 28 और 29 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर