रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से जीता पंजाब;LSG सीजन का दूसरा मैच हारी

लखनऊ, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स ने लीग स्टेज का रोमांचक मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए LSG ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में PBKS ने 19.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

राहुल की बैटिंग
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने शुरुआत से आखिर तक लंबी पारी खेली। दूसरे एंड पर विकेट गिरते रहे, लेकिन राहुल एक एंड पर टिके रहे। उन्होंने 40 गेंद में इस सीजन की पहली फिफ्टी लगाई। राहुल ने 74 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया।

करन-रबाडा की बॉलिंग
पंजाब के कप्तान सैम करन ने पहली पारी में 3 और कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लेकर लखनऊ को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।

पावरप्ले में गेंदबाजी
160 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब ने पावरप्ले में 3 विकेट गंवाए। युद्धवीर सिंह चरक ने 2 और कृष्णप्पा गौतम ने मैथ्यू शॉर्ट का अहम विकेट लिया।

सिकंदर रजा की पारी
5वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे सिकंदर रजा ने पंजाब की पारी संभाली। उन्होंने आखिरी तक बैटिंग कर अपनी फिफ्टी पूरी की और टीम को जीत दिलाई।

रवि बिश्नोई को देर से गेंदबाजी देना
कप्तान केएल राहुल ने लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को पारी के 15वें ओवर में पहली बार गेंदबाजी के लिए बुलाया। उन्होंने सैम करन के बाद सिकंदर रजा को भी पवेलियन भेजा, लेकिन बिश्नोई मैच में 2.3 ही गेंदबाजी कर सके। अगर वह 4 ओवर गेंदबाजी करते तो मैच इतना करीबी नहीं जाता।

शाहरुख की हिटिंग
शाहरुख खान ने पिच पर आते ही पहली गेंद पर मार्क वुड को छक्का लगा दिया। उन्होंने 19वें ओवर में भी वुड को छक्का जड़ा और आखिरी ओवर में जरूरी 7 रन भी 3 ही गेंद पर बना दिए।

सैम करन को मिले 3 विकेट
लखनऊ से कप्तान केएल राहुल ने 56 बॉल पर 74 रन की पारी खेली। राहुल ने अपनी पारी में 8 चौके और एक छक्का जमाया। सैम करन ने तीन विकेट झटके, जबकि कगिसो रबाडा को 2 विकेट मिले। अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार और सिकंदर रजा को एक-एक विकेट मिला।

  • Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश