MINING; रेत, गिट्टी एवं मुरम के अवैध परिवहन पर 13 हाईवा जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

रायपुर , खनिज विभाग द्वारा रायपुर जिले में रेत, गिट्टी एवं मुरम के अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। 13 हाईवा वाहनों को जब्त कर संबंधित थाना क्षेत्रों में रखा गया है। जब्त वाहनों पर खनिज अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

उपसंचालक खनिज सुश्री प्राची अवस्थी के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने 31 अगस्त और 1 सितम्बर की दरम्यानी रात आरंग, नयापारा, माना एवं विधानसभा क्षेत्र में नाकेबंदी कर जांच-पड़ताल की। इस दौरान रेत से भरे 8 हाईवा, मुरम से लदे 2 हाईवा तथा गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 3 हाईवा जब्त किए गए। इन वाहनों को मंदिर हसौद, विधानसभा एवं खरोरा थाना क्षेत्रों की सुपुर्दगी में रखा गया है।

यह उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा 15 जून से 15 अक्टूबर तक नदी से रेत उत्खनन पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद अवैध रूप से रेत का परिवहन गरियाबंद, धमतरी, मोमेला एवं महासमुंद क्षेत्रों से अन्य स्थानों हेतु किया जा रहा था। इस कार्रवाई में जितेंद्र केसरवानी, लोकेश वर्मा एवं जितेंद्र वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

  • Related Posts

    MINING; मंत्री के क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार !, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, रेत से तेल निकालने में आरंग इलाका कुख्यात

    रायपुर, रायपुर जिले में लंबे समय से चल रहे रेत के अवैध कारोबार और शासन-प्रशासन की लगातार अनदेखी के खिलाफ आखिरकार ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। जिले के…

    RMC; राजधानी के 4 कोचिंग संस्थानों में मिली गंभीर खामियां, लखनऊ कांड के बाद नगर निगम ने जांच कर दिया अल्टीमेटम

    रायपुर, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित एक इमारत में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत के बाद छत्तीसगढ़ में भी एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’