FERTILIZER; सराईपाली -सारंगढ में कार्यवाही, वाहन सहित 600 बोरी यूरिया जब्त..राइस मिल परिसर में मिली खाद

महासमुंद, खादा की कालाबाजारी के खिलाफ चालाई जा रही मुहिम में महासमुंद जिले के सरायपाली करीबा ढाई सौ बोरी यूरिया जब्त की गई जबकि पडोसी सारंगढ जिले में 600 बोरी यूरिया जब्त की गई है। सराई पाली में एक राइस मिल परिसर से युरिया जब्त की गई है। इसकी जांच जारी है।

इधर सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्‍नौजे के निर्देशानुसार किसानो को गुणवत्ता बुक्त रासायनिक खाद, कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय निरीक्षण टीम की अग॒वाई करते हुए आशुतोष श्रीवास्तव उप संचालक कृषि द्वारा सरसीवां के विभिन्न विक्रय संस्थानों का औचक निरीक्षण किया, जहाँ सरसीवां रोड कोदवा स्थित मेसर्स तेजेस्वनी ट्रेडर्स का निरीक्षक द्वारा 705 रिपोर्ट, स्टॉक पंजी में किसी भी प्रकार का खाद बचत नहीं पाया गया ।

तेजस्वनी ट्रेडर्स के द्वारा 800 रु. मे यूरिया विक्रय कर कालाबाजारी किया जा रहा था साथ ही वाहन क्रमांक 802 0/& 6848 में 600 बोरी यूरिया पाया गया । इसका आवश्यक दस्तावेज बिल रसीद, वाहन चालक/तेजस्वनी ट्रेडर्स के संचालक द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त अनुदान प्राप्त रासायनिक उर्वरक का परिवहन भण्डारण आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के धारा 3 का उल्लंघन है जिसके तहत कार्यवाही करते हुए उक्त यूरिया खाद को जब्त कर थाना सरसीवां की सुपूर्दगी में रखा गया है उक्त निरीक्षण में आयुष तिवारी, तहसीलदार सरसीवां, जयप्रकाश गुप्ता, उर्वरक निरीक्षक, प्रणवीर सिंह पटवारी सरसीवां, देवेश निराला, विजय आनंद कुर्रें, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    रायपुर, जिले के अभनपुर क्षेत्र के भलेरा सहकारी समिति में धान खरीदी को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि समिति के कुछ कर्मचारियों द्वारा धान की…

    STRIKE; वेतन विसंगति समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर KVK कर्मचारियों की बेमुद्दत हडताल 23 से

    0 विश्वविद्यालय बोला- हमारे पास देने को पैसे नहीं रायपुर, छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के अधिकारी-कर्मचारियों की वेतन विसंगति, सेवा-लाभ बहाली और पिछले 18 महीनों से लंबित देयकों को…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य