EARTHQUAKE; अफगानिस्तान में भूकंप से 1000 लोगों की मौत, क्यों इतना घातक साबित हुआ 6 तीव्रता वाला ये जलजला

अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार में रविवार देर रात 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 1000 लोग मारे गए और 2,500 से ज्यादा घायल हुए. आधी रात से ठीक पहले आए इस भूकंप ने काबुल से लेकर पड़ोसी पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद तक की इमारतों को हिलाकर रख दिया. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार लाखों  लोगों ने संभवतः तेज या बहुत तेज झटके महसूस किए.

भूकंप और उसके बाद आए झटकों (अब तक कम से कम पांच दर्ज किए गए हैं) के बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चल रहा है. अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. जिससे यह क्षेत्र के सबसे घातक भूकंपों में से एक बन जाएगा. 7 अक्टूबर, 2023 को अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप और तेज झटके आए थे, जिसमें कम से कम 1,500 लोग मारे गए थे.

रिएक्टर स्कैल में भूकम्प की तीब्रता 6.0 मापी गाई थी और इसका केंद्र जमीन से केवल 8 किलोमीटर की गहराई पर था. इसके कारण भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में मलबे में दबे घरों और घायलों को बाहर निकालने की कोशिश करते लोगों की तस्वीरें देखी जा सकती हैं. एक तस्वीर में एक व्यक्ति मलबे के बीच रोते हुए नजर आ रहा है, जो इस दुखद घटना की गंभीरता को दर्शाता है.

तमाम घर तबाह

स्थानीय निवासियों का कहना है कि भूकंप के बाद कई झोपड़ियों और पक्के मकानों में दरारें आ गईं, जबकि कुछ पूरी तरह ढह गए. तालिबान प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और टूटी सड़कों के कारण टीमों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हेलिकॉप्टर और चिकित्सा सहायता मुहैया कराने की अपील की है, क्योंकि कई प्रभावित क्षेत्रों तक सड़क मार्ग से पहुंचना असंभव हो गया है.

अफगानिस्तान में भूकंपों का इतिहास
अफगानिस्तान कई फॉल्ट लाइनों के ऊपर स्थित होने के कारण घातक भूकंपों के लिए प्रोन है. इसके अलावा आस-पास की तीन टेक्टोनिक प्लेटों में भी लगातार हलचल होती रहती है. 7 अक्टूबर, 2023 को अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके साथ तेज झटके भी आए. तालिबान सरकार का अनुमान है कि कम से कम 4,000 लोग मारे गए. हालांकि, संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि लगभग 1,500 लोग मारे गए. यह हाल के दिनों में अफगानिस्तान में आयी सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा थी. यूनिसेफ के अनुसार मरने वालों में 90 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं और बच्चे थे. इससे पहले, जून 2022 में पूर्वी अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 1,000 से अधिक लोग मारे गए थे और 1,500 से अधिक घायल हुए थे.

  • Related Posts

    CYCLONE; आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, ट्रेनें-फ्लाइट रद्द, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

     नई दिल्ली, बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके को पार कर चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 3 नवंबर की…

    CYCLONE; छत्तीसागढ में ‘मुरासु’ दिखाएगा असर, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

    रायपुर, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के प्रभाव से दुर्ग संभाग सहित समूचे छत्तीसगढ़ में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश