RAIN; बारिश से बस्तर के कई गांवों में बिजली गुल,अंधेरा कायम, कई सडकें क्षतिग्रस्त, जनजीवन अस्तव्यस्त

0 बिजली  कंपनी ने 65 गांवों में किया बिजली बहाल का दावा

जगदलपुर, सोमवार से हुई मूसलाधार बारिश से बस्तर जिले में जनजीवन अभी भी अस्त-व्यस्त बना हुआ है। भारी बारिश के कारण जिले के 91 गांवों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई थी। बिजली के तार और खंभे कई जगहों पर टूट गए थे, जिससे इन गांवों में अंधेरा छा गया और लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। प्राय: समूचे बस्तर के हालात ऐसे ही बने हुए है।

अफसरों का दावा है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, विद्युत वितरण कंपनी ने तत्काल प्रभाव से बहाली का काम शुरू कर दिया था। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिकूल मौसम की परवाह किए बिना युद्ध स्तर पर काम किया। उनके अथक परिश्रम का परिणाम यह रहा कि अब तक 65 गांवों में बिजली की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी गई है। इनमें मांदर गांव भी शामिल है, जहाँ बिजली बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की साँस ली है। हालांकि, अभी भी 26 गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित है। ये ऐसे गांव हैं जहाँ बारिश और भूस्खलन के कारण मरम्मत कार्य में बाधा आ रही है। विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की टीमें इन दुर्गम क्षेत्रों में भी पहुंच चुकी हैं और वे जल्द से जल्द बिजली बहाल करने के लिए प्रयासरत हैं।

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में देरी

हाल ही में हुई लगातार बारिश से जिले की कई मुख्य सड़कों को क्षति पहुँची थी, जिससे आमजन को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने तुरंत कार्यवाही करते हुए सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी। हालाकि मरम्म्त में काफी दिक्कत हो रही है।

 प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों का चिन्हांकन कर गड्ढों को भरवाया जा रहा है और आवागमन को सुचारु बनाने का प्रयास किया गया। प्रमुख मार्गों में जगदलपुर-दंतेवाड़ा मार्ग, कोडेनार-लोहंडीगुड़ा मार्ग सहित अन्य रास्तों की मरम्मत कर यातायात बहाल किया गया है। इसी क्रम में लोहंडीगुड़ा से मांदर-आंजर मार्ग को भी सुधार कर लोगों के लिए सुगम बना दिया गया है। सबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ और बारिश से क्षतिग्रस्त अन्य मार्गों को भी प्राथमिकता से ठीक किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों और आम नागरिकों को यातायात में किसी भी तरह की समस्या न हो।

  • Related Posts

    RAIN; अब तक औसतन 926.5 मिमी. वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक 1,438 मिमी तो बेमेतरा में 540.6 मिमी बारिश हुई

    0 रायपुर में 135.7 प्रतिशत बारिश का रिकार्ड, दक्षिण छत्तीसगढ़ में सामान्य से कम वर्षा रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति फिलहाल संतुलित बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन…

    RAIN; गंगरेल बांध के तीन गेट खुले, महानदी में बाढ का खतरा, तटीय गांवों में अलर्ट जारी, झडी से उफान पर नदी- नाले

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण महानदी, शिवनाथ और अरपा समेत कई नदियाँ और छोटे नाले उफान पर हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गरियाबंद,…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी