RAIN; बस्तर-सरगुजा में झमाझम बारिश,मैदानी इलाके में खंड वर्षा,कहीं कहीं पानी की कमी भी

0 प्रदेश में अब तक 862.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर, प्रदेश के के बस्तर-सरगुजा अंचल में झमाझम बारिश हो रही है। मैदानी इलाके में खंड वर्षा की स्थिति है, कहीं कहीं पानी की कमी से धान फसल पर विपरीत प्रभाव पडने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बहरहाल आगामी दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 862.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1256.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 428.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 732.3 मि.मी., बलौदाबाजार में 612.0 मि.मी., गरियाबंद में 725.0 मि.मी., महासमुंद में 639.1 मि.मी. और धमतरी में 767.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 830.7 मि.मी., मुंगेली में 814.0 मि.मी., रायगढ़ में 1018.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 695.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1013.8 मि.मी., सक्ती में 893.3 मि.मी., कोरबा में 841.5 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 843.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 706.0 मि.मी., कबीरधाम में 596.2 मि.मी., राजनांदगांव में 770.9 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1076.8 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 646.2 मि.मी. और बालोद में 925.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 617.2 मि.मी., सूरजपुर में 953.3 मि.मी., जशपुर में 861.0 मि.मी., कोरिया में 981.3 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 875.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1247.0 मि.मी., कोंडागांव में 792.1 मि.मी., कांकेर में 1002.7 मि.मी., नारायणपुर में 1068.8 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1178.8 मि.मी., सुकमा में 924.9 मि.मी. और बीजापुर में 1137.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

  • Related Posts

    RAIN; अब तक औसतन 926.5 मिमी. वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक 1,438 मिमी तो बेमेतरा में 540.6 मिमी बारिश हुई

    0 रायपुर में 135.7 प्रतिशत बारिश का रिकार्ड, दक्षिण छत्तीसगढ़ में सामान्य से कम वर्षा रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति फिलहाल संतुलित बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन…

    RAIN; गंगरेल बांध के तीन गेट खुले, महानदी में बाढ का खतरा, तटीय गांवों में अलर्ट जारी, झडी से उफान पर नदी- नाले

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण महानदी, शिवनाथ और अरपा समेत कई नदियाँ और छोटे नाले उफान पर हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गरियाबंद,…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी