RMC;पुरंदर मिश्रा बोले- मॉर्निंग वॉक से वार्डों की निगरानी करें पार्षद, समस्याएं जड़ से खत्म होंगी

0 हर वार्ड को मिलेगा विकास निधि, विधायक ने दिए 10-10 लाख और महापौर ने की 5-5 लाख की घोषणा

रायपुर, उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्राकी मौजूदगी में नगर निगम रायपुर के महात्मा गांधी सदन में आयोजित समीक्षा बैठक में क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि विकास कार्य केवल फाइलों में नहीं बल्कि धरातल पर दिखाई देने चाहिए। उन्होंने पार्षदों और अधिकारियों को संदेश दिया कि जनता की सेवा करना ही असली पुरस्कार है, इसलिए हर कार्य को सोना-हीरे की तरह गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ढंग से करें।

बैठक में विधायक ने जोनवार समस्याओं की समीक्षा करते हुए जोन-02 की पेयजल समस्या को प्राथमिकता से हल करने, जोन-03 के शेष अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने, कविता नगर और आनंद नगर की जलभराव समस्या पर विशेष ध्यान देने, जोन-04 के रविशंकर शुक्ल वार्ड में तत्काल समाधान करने और सिविल लाइन वार्ड की सफाई व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्षद खगपति सोनी के वार्ड में पेयजल की गंभीर समस्या को तत्काल सुलझाने और मुख्यमंत्री निवास के पास जवाहर उद्यान की नियमित सफाई व मरम्मत कार्य कराने के भी निर्देश दिए।

बैठक में विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि यदि सभी पार्षद अपने कार्यों को जिम्मेदारी से समझेंगे और प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग वॉक के बहाने अपने वार्डों का भ्रमण करेंगे तो समस्याएं ज्यादा उत्पन्न नहीं होंगी और जो भी समस्याएं होंगी उनका तुरंत निराकरण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे रायपुर की सभी गलियां और वार्ड स्वच्छ, सुंदर और साफ बने रहेंगे।

बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। ग्रास मेमोरियल मैदान में ऑक्सीजन गार्डन का निर्माण किया जाएगा। आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए डॉग कैचर की संख्या बढ़ाई जाएगी। यातायात और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश दिए गए। आर्थिक सहयोग के संदर्भ में विधायक पुरंदर मिश्रा ने घोषणा की   10-10 लाख रुपए की राशि विकास कार्यों हेतु उपलब्ध कराई जाएगी। इसी क्रम में नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने भी विधायक की बातों से सहमति जताते हुए सभी पार्षदों को 5-5 लाख रुपए विकास कार्यों हेतु अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की।

बैठक में महापौर मिनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, आयुक्त विश्वदीप सहित रायपुर उत्तर विधानसभा के सभी पार्षद, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

  • Related Posts

    ACTION; सुरक्षा मानकों की कमी पर 9 बसों पर कार्रवाई, 19,600 रुपए का शमन शुल्क वसूल

    महासमुंद, परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यात्री बसों में आवश्यक सुरक्षा मानकों के पालन की जांच के लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया।…

    MINING; प्रतिबंध हटते ही रेत माफिया का आतंक शुरु, वन अफसर और कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुगेली जिले के लोरमी वन परिक्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कन्हैया नाला बांध के…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच