ACCIDENT; तालाब में डूबने से 3 पुलिसकर्मियों के बेटों की मौत…, आपस में दोस्त थे तीनों बच्चे

 बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा में आज एक दर्दनाक हादसे में 3 पुलिसकर्मियों के बेटों की जान चली गई. तीनों बच्चे आपस में दोस्त थे और आज घूमने के लिए सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसदी तालाब घूमने गए थे. जहां अचानक अधिक गहराई में जाने से तीनों की जान चली गई.

जानकारी के अनुसार, मृतकों में युवराज सिंह ठाकुर (9 वर्ष), आकाश लकड़ा (13 वर्ष) और प्रिंस जगत (12 वर्ष) शामिल हैं. युवराज सिंह ठाकुर के पिता राजेश्वर ठाकुर सिविल लाइन में पदस्थ हैं, आकाश के पिता जोलसा लकड़ा और प्रिंस के पिता दिवंगत अयोध्या जगत पुलिस लाइन से जुड़े रहे हैं. तीनों बच्चों के परिवार पुलिस लाइन में ही निवासरत हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकत कर उन्हें ढांढस बंधाया. तीनों बच्चों की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय लोगों ने घटना को बेहद हृदयविदारक बताते हुए परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

  • Related Posts

    CRIME; एकाएक करोड़पति बने भिलाई के पार्षद परिवार की खुली पोल, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

    दुर्ग, नगर निगम भिलाई की पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेशचंद सिंह राजपूत और पुत्र मानवचंद सिंह के खिलाफ उतई थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न…

    ED; भारतमाला मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी जयप्रकाश गांधी की 12.78 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

    रायपुर, ईडी ने भारतमाला परियोजना घोटाले में 12.78 करोड़ रुपए की 62 चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया। इसमें 8.09 करोड़ की जमीन और 4.69 करोड़ रुपए के शेयर एवं म्यूचुअल…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र