FOREST;अरुण पांडे बने मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक, अरण्य में जल्द फेरबदल के आसार

रायपुर, वन विभाग में 1994 बैच के आईएफएस अधिकारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक(विकास\योजना) अरुण पांडे को पीसीसीएफ (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधतासंरक्षण ) सह मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक छत्तीसगढ नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें एपीसीसीएफ (विकास एवं योजना\बजट, लेखाएवं लेखा परीक्षा) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है पिछले महीनेआईएफएस अधिकाअरी सुधीर अग्रवाल की सेवानिवृत्ति के बाद यह पद रिक्त हो गया था इस पद के लिए आईएफएस अधिकारी अनिल साहू एवं प्रेम कुमार भी दावेदार थे।

विभागीय सूत्रों के अनुसार वन विभाग में उच्च स्तर पर जल्द ही फेरबदल होने की संभावना है क्योंकि इस माह मुख्य वन संरक्षक का एक पद और खाली होने जा रहा है, जबकि रायपुर दुर्ग समेत अंबिकापुर में भी मुख्य वन संरक्षक का पद खाली पड़ा है। इसके अलावा साल भर के अंदर वन बल प्रमुख समेत पीसीसीएफ स्तर के कुछ अफसर सेवा निवृत हो जाएंगे। इसलिए आने वाले समय में अरण्य भवन भी बदला बदला नजर आएगा । तब तक नए पीसीसी भी आ जाएंगे । बता दें आईएफएस अधिकारी आलोक कटियार भी पिछले माह सेवानिवृत हुए है।

बताया गया है कि अगले साल पीसीसीएफ श्रीनिवास राव सेवानिवृत हो जाएंगे जबकि अभी कुछ माह बाद सुनील मिश्रा का नंबर है। सेवानिवृत्ति का सिलसिला साल भर चलेगा। बहरहाल रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं अंबिकापुर में सीसीएफ की तैनाती जल्द होगा। इसके साथ ही कुछ अफसर भी इधर-उधरा होंगे।

  • Related Posts

    BUS; ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति

    *रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी ई-बसें रायपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कल केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक भानु…

    PHED; लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के साथ पदस्थापना आदेश जारी, 15 दिनों में ज्वाइनिंग के निर्देश

    रायपुर. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल अभियंता और 10 विद्युत/यांत्रिक अभियंता शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….