PNB SCAM; अब भारत की तिहाड़ जेल में सड़ेगा मेहुल चोकसी, गृह मंत्रालय ने उठा लिया बड़ा कदम

नईदिल्ली, गृह मंत्रालय ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण को लेकर एक अहम कदम उठाया है. मंत्रालय ने किंगडम ऑफ बेल्जियम के कानून मंत्रालय को एक औपचारिक आश्वासन भेजा है, जिसमें बताया गया है कि भारत में चोकसी को सुरक्षित और न्यायसंगत परिस्थितियों में रखा जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक, इसी सिलसिले में हाल ही में विदेशी अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल तिहाड़ जेल पहुंचा था. इस दौरान जेल के विभिन्न बैरक, सुरक्षा इंतजाम, कैदियों के रहने की व्यवस्था और भोजन जैसी सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया. इससे पहले ब्रिटिश अधिकारियों ने भी तिहाड़ जेल की स्थिति का जायजा लिया था.

गौरतलब है कि तिहाड़ जेल की स्थिति कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय अदालतों में चर्चा का विषय रही है. ब्रिटिश अदालतें बार-बार इस आधार पर प्रत्यर्पण याचिकाओं को खारिज करती रही हैं कि भारतीय जेलों में कैदियों को मानवाधिकार और स्वास्थ्य संबंधी पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलतीं. ऐसे में भारत सरकार की कोशिश है कि चोकसी के प्रत्यर्पण की राह में आने वाली इन आशंकाओं को दूर किया जाए.

मेहुल चोकसी, जो पीएनबी घोटाले का आरोपी है, लंबे समय से विदेश में रह रहा है और भारत लाने के प्रयास लगातार जारी हैं. अब देखना होगा कि भारत के इन आश्वासनों और तिहाड़ जेल में सुधार की कोशिशों के बाद प्रत्यर्पण की प्रक्रिया कितनी तेजी पकड़ती है.

  • Related Posts

    TERRORIST; जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी से एक की मौत, दूसरा गंभीर

    जम्मू, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में आतंकियों ने कायराना हमला कर दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी. इस हमले में एक बेकसूर मजदूर की मौत…

    CGPSC; ईडी की विशेष कोर्ट ने आईएएस टामन सोनवानी को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाला मामले में सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को ईडी रिमांड खत्म होने पर आज ED की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र