DElEd; युवाओं में बढ़ा टीचर बनने का क्रेज़, 6610 डीएलएड सीटों के लिए 61,601 अभ्यर्थी

0 बीएड, डीएलएड, बीएबीएड, बीएससी बीएड की सीटों का आवंटन कल

रायपुर, राज्य में शिक्षक बनने की राह पर युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्राथमिक स्कूलों में डीएलएड को अनिवार्य करने और राज्य सरकार की प्रस्तावित शिक्षक भर्तियों के मद्देनज़र इस वर्ष डीएलएड में रिकॉर्ड आवेदन सामने आए हैं। कुल 6610 डीएलएड सीटों के लिए 61,601 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, लेकिन बीएड पाठ्यक्रम में पिछले साल की तुलना में इस साल आवेदनों की संख्या में कमी आई है।

प्रदेश की 14,500 बीएड सीटों के लिए कुल 24,501 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, पहली बार शुरू हुए इंटीग्रेटेड बीए-बीएड व बीएससी-बीएड जैसे चार वर्षीय शिक्षक प्रशिक्षण कोर्सों में भी छात्रों ने रुचि दिखाई है। इन कोर्सों की 250 सीटों के लिए कुल 1,184 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। एक्सपर्ट का कहना है कि शिक्षकों की संभावित भर्ती प्रक्रिया और न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों ने अभ्यर्थियों को एक बार फिर शिक्षक प्रशिक्षण की ओर आकर्षित किया है।

डीएलएड के मामले में तो यह स्पष्ट है कि अब बिना इसके प्राथमिक स्कूलों में नियुक्ति संभव नहीं है। इससे कोर्स की प्रासंगिकता बढ़ी है। राज्य में बीएड, डीएलएड, बीएबीएड, बीएबीएससी में प्रवेेश की प्रक्रिया जारी है। पहले राउंड की काउंसलिंग के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है और सीटों की आवंटन सूची कल जारी की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थियों को 15 सितंबर तक प्रवेश लेना होगा।

  • Related Posts

    PROMOTION; व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल, 16 अभ्यर्थी नदारद

    रायपुर,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीश् शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर…

    SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

    नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा