RMC; नवीन मार्केट में आधुनिक वाणिज्यिक परिसर निर्माणा के लिए व्यापारियों से मांगा सहयोग

0 43 व्यापारियो को नवीन मार्केट पुनर्विकास योजना की जानकारी दी गई

रायपुर, आज नगर निगम रायपुर मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में राजधानी शहर के नवीन मार्केट क्षेत्र के संबंधित 43 व्यापारियो को बुलवाकर उन्हें नगर निगम रायपुर द्वारा प्रस्तावित नवीन मार्केट पुनर्विकास योजना की जानकारी दी गई। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि सन 1973 में नवीन मार्केट भवन का निर्माण किया गया था जो रायपुर शहर के मुख्य व्यवसायिक क्षेत्र जयस्तंभ चौक और शारदा चौक के समीप स्थित एक महत्वपूर्ण व्यवसायिक परिसर है। समय के साथ इस परिसर को एक बहुउद्देशीय एवं आधुनिक वाणिज्यिक परिसर के रूप में विकसित किये जाने की योजना है।

उन्होंने बताया कि परिसर का कुल क्षेत्रफल 4.62 एकड है। नवीन मार्केट भवन के पीछे की रिक्त भूमि तथा पुराने स्कूल को शामिल करते हुए नई परियोजना तैयार कर कार्य किया जायेगा। नवीन मार्केट परियोजना के विकास से आस पास स्थित महत्वपूर्ण स्थल जैसे तात्यापारा, कंकाली पारा, आजाद चौक, सदर बाजार, मालवीय रोड जैसे लगभग 4. 52 वर्ग कि.मी. का क्षेत्रफल नये बहुउद्देशीय व्यापारिक परिसर से उन्नत हो सकेगा। इसीलिए नगर निगम रायपुर द्वारा रायपुर शहर के मध्य भाग को आर्थिक सामाजिक व पर्यावरण की दृष्टि से सुलभ बनाने नवीन मार्केट पुनर्विकास योजना तैयार की जा रही है।

इस हेतु कंसल्टेंट का चयन कर परियोजना तैयार की जायेगी। रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा नवीन मार्केट पुनर्विकास परियोजना हेतु अनुदान केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ शासन एवं अन्य रेवेन्यु शेयरिंग मॉडल अंतर्गत लाया जाना प्रस्तावित किया जा रहा है। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी व्यापारियो से नवीन मार्केट पुनर्विकास परियोजना को शीघ्र मुर्त रूप देने सहभागी बनने की अपील की। बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त यु.एस. अग्रवाल, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, मुख्य अभियंता यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता संजय बागडे सहित नवीन मार्केट के संबंधित सभी 43 व्यापारी उपस्थित थे। 

  • Related Posts

    COWSHED; 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु, ओखर गौधाम में पशुओं की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई

    रायुपर, बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पशुओं की मृत्यु के मामले में पशु चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल…

    MINING; रेत खदानों की नीलामी के बाद भी काम बंद!, 8 महीने से NOC के इंतजार के बीच बरसात में भी दिन-रात अवैध खनन की शिकायत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रेत खदानों को लेकर खनिज विभाग ने नई कवायद शुरू की है। आरंग और अभनपुर क्षेत्र में 6 नई रेत खदानों के लिए जगह…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी